बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

उपमुख्यमंत्री व वित मंत्री दिया कुमारी ने आज पेश किए बजट में लघु उद्योग भारती की कई मांगों को मानकर दी उद्योग जगत को राहत

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

उपमुख्यमंत्री व वित मंत्री दिया कुमारी ने आज पेश किए बजट में लघु उद्योग भारती की कई मांगों को मानकर दी उद्योग जगत को राहत

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 मे मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री सुश्री दीया कुमारी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राज्यवर्धन सिह राठौड एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री संजय शर्मा एवं उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री श्री के के विश्नोई को लघु उद्योग भारती द्वारा उद्योगों से संबंधित अनेक समस्याओं व सुझावो का प्रतिवेदन सौपकर उनके निराकरण की मांग की गयी थी।

लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड़ ने बताया कि उत्सव मेले मे उद्योगों के हितार्थ दिये गये प्रतिवेदन मे उद्योगो के संबंधित अनेक समस्याऐं व सुझावों को रखा था, जिनमें से कुछ का समाधान हुआ और कुछ विचारधीन है।

श्री बालड ने यह मांग रखी थी कि औद्योगिक भूखण्डों एवं कृषि रूपान्तरित भूमि दोनो को मिलकर 10 हजार वर्ग मीटर से उपर पर लगने वाले 2 रूपये प्रति वर्ग मीटर भूमि कर जो प्रतिवर्ष देना पड़ता है। ये औद्योगिक भूखण्डों पर दोहरी मार है क्योकि रिको को भूमि पर सेवा शुल्क व इकोनॉमिक रेन्ट वसूला जाता है।इसे हटाने की मांग रखी गई थी।जिसे आज पेश किए बजट में इस कर को हटा दिया गया है।

लघु उद्योग भारती ने जोधपुर में आयोजित उत्सव 2024 मेले में प्रतिवेदन मे मंत्री जी के सामने इसे गंभीरता से उठाया था जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री सुश्री दीयाकुमारी जी ने राज्य बजट मे भूमि कर को हटाकर उद्यमियो को बहुत बड़ी राहत प्रदान की और जिससे उद्योग जगत मे खुशी की लहर छा गयी है।

लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश ने अखिल भारतीय संगठनमंत्री श्री प्रकाशचन्द्रजी, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा व राजस्थान सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button