LIVE TVअलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
Trending

सरिस्का से बाहर गए टाइगर 2303 की जंगल में हुई वापस एंट्री

ब्यूरो चीफ़ मुकेश कुमार शर्मा

 

सरिस्का के जंगलों से करीब 20 दिनों से जिले के विभिन्न स्थानों पर खेतों में घूम रहे, टाइगर 2303 के भय से अब ग्रामीणों को निजात मिली है। सरिस्का वन विभाग की टीम को मिली बड़ी उपलब्धि। सरिस्का वन अभ्यारण क्षेत्र के सुहेता खरेटा के जंगलों में टाइगर के पग मार्क मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा ने रामवीर गुर्जर सहित पूरी टीम को फोन पर बधाई देते हुए आगे से ऐसे मामलों पर सचेत रहने की आवश्यकता पर बल दिया है। सरिस्का वन विभाग की टीम में प्रभारी शंकर सिंह शेखावत, दिलीप गुर्जर, मनोज यादव, रामवीर गुर्जर, भारत कटारिया, देवेंद्र मीणा, महावीर गुर्जर, टाइगर ट्रैकर अजय और राजेश गुर्जर, विश्राम, डॉक्टर डीडी मीना, मदन, कोमल, रवीना और रेखा शामिल रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button