
संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
*स्थान न्यू तेरापंथ भवन बालोतरा*
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा महिलाओं के लिए कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम का आगाज़ आज 4 फरवरी 2024 विश्व कैंसर दिवस के दिन से प्रारंभ किया गया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा द्वारा आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासनश्री साध्वीश्री सत्यवती जी ठाणा- 4 के सानिध्य में कैंसर जागरूकता से सबंधित कैंप का आयोजन किया गया । महिला मंडल सह मंत्री रेखा श्रीश्रीमाल ने बताया कि नमस्कार महामंत्र से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला देवी संकलेचा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया । अभातेमम सदस्य व मारवाड़ क्षेत्र प्रभारी मीना जी ओस्तवाल ने दोनों डॉक्टर के बारे में परिचय दिया व कैंसर जागरूकता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर शासन श्री साध्वी श्री सत्यवतीजी ने भी विशेष प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। इस कैंप में कैंसर स्पेलिस्ट डॉ. विकास जी शर्मा भीलवाडा और जॉइंट रीपेलेस स्पेलिस्ट धीरज जी मरोठी अहमदाबाद उपस्थित हुए । कैंसर स्पेलिस्ट डॉ. विकास जी शर्मा ने बताया कि हमारा अस्वस्थ खानपान व अस्वस्थ दिनचर्या से ही कैंसर होता है। कैंसर कई प्रकार के होते हैं जैसे ब्रेस्ट कैंसर, स्किन कैंसर, फेफड़े का कैंसर ,लिंफोमा सहित 100 से अधिक प्रकार के कैंसर होते हैं । इन सभी कैंसर के लक्षण और जांच एक दूसरे से भिन्न होते हैं कैंसर के कुछ मुख्य लक्षण इस प्रकार है जिनका हमे विशेष ध्यान रखना चाहिए जैसे अचानक वजन कम होना, अत्यधिक थकान,बी12 की कमी ,त्वचा में बदलाव, तेज दर्द आदि । हमारा अस्वस्थ खानपान जिसमें कई ऐसे तत्व या पदार्थ मौजूद होते हैं जो कैंसर होने की जोखिम को बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। भारतीय महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे । कैंसर के मामले फ्रिज औऱ स्टोरेज में रखी सब्जियां ,फल, दाल चावल पेय पदार्थ मिठाई आदि से भी बढ़ते है। 40 वर्ष की आयु के बाद हर वर्ष हमें अपना हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए और हमारा खान-पान स्वस्थ व हेल्दी होना चाहिए । हमारी डाइट फाइबर युक्त होनी चाहिए। कई उदाहरण व वीडियो के माध्यम से भी कैंसर के बारे में समझाया। डाक्टर विकास जी शर्मा 3 लाख से भी अधिक कैंसर रोगियों का इलाज कर चुके हैं। जॉइंट रीपेलेस स्पेलिस्ट डॉ धीरज जी मरोठी ने घुटने से संबंधित जितने भी रोग होते हैं उनके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यहां उपस्थित 150 -200 व्यक्तियों में से हर तीसरे व्यक्ति को घुटने की ,कमर की, गर्दन दर्द की समस्या है। इसका मुख्य कारण है हमारी जीवन शैली और हमारा खानपान। हम अपनी अच्छी दिनचर्या से अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं साथ ही योगा और व्यायाम के द्वारा भी हम अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। दोनों डॉक्टर को तेरापंथ महिला मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष धनराज जी. ओस्तवाल, महिला मंडल उपाध्यक्ष चंद्रा जी बालड़ , चंचल जी भंडारी,कोषाध्यक्ष पुष्पा जी सालेचा,प्रचार प्रसार मंत्री समता भंसाली, निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल, कन्या मंडल प्रभारी जय श्री बरडिया,संरक्षक लूणी देवी गोलेच्छा, ,परामर्शक कमला देवी ओसवाल और पूर्व अध्यक्ष सहित लगभग 200 भाई- बहिने उपस्थित थे । कार्यक्रम का कुशल संचालन सहमंत्री रेखा श्री श्रीमाल व आभार ज्ञापन सह मंत्री रेखा भण्डारी ने किया।

Subscribe to my channel


