अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

कप्तानगंज रेंज में अवैध हरे पेड़ों की कटान पर कार्रवाई करना प्रभारी रेंजर बस्ती सदर के लिए बना चुनौती

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

 बस्ती ( कप्तानगंज ) – कप्तानगंज पूर्व वन क्षेत्राधिकारी हीरा लाल अवस्थी के सेवानिवृत्त होने के बाद कप्तानगंज रेंज का अतिरिक्त प्रभार बस्ती सदर वन क्षेत्राधिकारी एपी सिंह को मिला है । कप्तानगंज रेंज का अतिरिक्त प्रभार बस्ती सदर वन क्षेत्राधिकारी एपी सिंह को मिलते ही कप्तानगंज रेंज में वन माफियाओं का हौसला बुलन्द हो गया है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन में 03 स्थानों पर बिना परमिट के हरे पेड़ों की कटान जारी है । पहला स्थान चिलमा वीट के अन्तर्गत पदमापुर में लगभग 08 हरे पेड़ महुआ की कटान बुधवार एवं वृहस्पतिवार को हुआ है एवं दूसरी कटान पोखरा वीट के अन्तर्गत मीतासोती में 01 आम के हरे पेड़ की कटान शुक्रवार को सुबह हुआ है और तीसरी कटान पोखरा वीट के अन्तर्गत हरिवंशपुर में सागौन के 05 पेड़ की कटान शुक्रवार सुबह को हुआ है लेकिन कप्तानगंज वन विभाग कुंभकर्णी नींद में मस्त हैं । पूर्व वन क्षेत्राधिकारी हीरा लाल अवस्थी के सेवानिवृत्त होने के बाद दो दिन में तीन स्थान पर अवैध पेड़ों की कटान होने से पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी एपी सिंह के कार्य शैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं । वन रक्षक / वीट प्रभारी अपने जिम्मेदारी पर वन माफियाओं को संरक्षण देकर क्षेत्र में बिना परमिट के हरे पेड़ों की कटान करवाकर अपनी जेब गर्म कर रहे हैं । वन रक्षक / वीट प्रभारी जान रहे हैं कि वन क्षेत्राधिकारी एपी सिंह बस्ती सदर अपने क्षेत्र की देख रेख में व्यस्त हैं कप्तानगंज रेंज में अवैध हरे पेड़ों की कटने सूचना प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी को नहीं मिल पायेगी । जब तक कप्तानगंज वन क्षेत्राधिकारी स्थाई नही आ जाता है तब धड़ल्ले से अवैध पेड़ों की कटान करवाकर अपनी जेब गर्म ले नही तो बाद में वन क्षेत्राधिकारी को भी अवैध हरे पेड़ों की कटान करवाने पर हिस्सा देना पड़ेगा । इस सम्बंध में कप्तानगंज प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी एपी सिंह से जानकारी के लिए मीडिया टीम ने फोन किया लेकिन प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी एपी सिंह ने मीडिया टीम के फोन को रिसीव करने के बजाए फोन को कटा दिया ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button