गुनादेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

नीति आयोग के अन्तर्गत आकांक्षी जिला गुना के इंडिकेटर को मजबूत करने के लिए परवाह में एक दिवसीय शिक्षकों का प्रशिक्षण किया गया 

संवाददाता गोपाल अहिरवार

 

नीति आयोग के अन्तर्गत आकांक्षी जिला गुना के इंडिकेटर को मजबूत करने के लिए परवाह में एक दिवसीय शिक्षकों का प्रशिक्षण किया गया

नीति आयोग, पिरामल फाउंडेशन, शिक्षा विभाग, के तत्तावधान में आकांक्षी जिला गुना एस्पिरेशनल भारत कोलैबोरेटिव प्रोग्राम के तहत बुनियादी शिक्षा अभियान मजबूती के लिए गूगल रीड अलोंग अभियान को जन शिक्षा केन्द्रों परवाह एवम रामपुर कॉलोनी में ओरिएंट किया गया जिसमे प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ भाषा शिक्षक को प्रशिक्षण हेतु गूगल रीड अलोंग के लिए ओरियंट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर जन शिक्षक जगदीश बेरागी एवम मनमोहन सिंह लोढ़ा द्वारा प्रशिक्षण में आए शिक्षकों को प्रशिक्षण संबंधित बरीकियो हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

यह प्रशिक्षण पीरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो नीरज कुमार, चिंगलेंसना, अमित पाठक, केसव कुमार द्वारा किया गया।

इस एप से बुनियादी शिक्षा, निपुण भारत / मिशन अंकुर, सर्व शिक्षा अभियान को मजबूती मिलेगी बच्चो को पढ़ना और समझना और भी आसान हो जाएगा। इस एप में दिया नाम की असिस्टेंट रहेगी जो बच्चो को पढ़ने में सहयोग करते रहेगी।

सिंगल पैरेंट्स के लिए गूगल रीड अलोंग बहुत महत्वपूर्ण होगा

क्योंकि इस एप में दिया नाम की असिस्टेंट रहेगी, जो हमेशा बच्चो को सही तरीके से पढ़ने और आगे बड़ने में मदद करेंगी, गलत पढ़ने पर उसे सुधार करने पढ़ने के लिए प्रेरित करेगी, सही पढ़ने पर प्रस्तावना भी करेगी। इस ऐप में बहु भाषा दिए गए हैं जिससे बच्चों को हिंदी तथा अंग्रेजी में कहानी सांख्यिकी आदि पढ़ने में भी मदद मिलेगी।

आप GRA को QR कोड से या गूगल प्ले स्टोर में गूगल रीड अलोंग सर्च कर के आसानी से स्कैन कर इंस्टॉल कर सकते है।

GRA ऐप को सक्रिय करने के लिए चरण अनुसरण करें

1) जीआरए ऐप इंस्टॉल करें।

2) भाषा का चयन करें (अपनी आवश्यकता के अनुसार)।

3) अनुमति दें/ईमेल से पंजीकरण करें।

4) प्रोफ़ाइल बनाएं.

5) ऊपर बाईं ओर तीन डॉट बार आइकन पर क्लिक करें।

6) पार्टनर कोड पर क्लिक करें।

7) bsamp001 (पार्टनर कोड) दर्ज करें।

8) वेरिफाई इट पर क्लिक करें।

9) रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

10) प्रोफ़ाइल बनाएं (बच्चों की संख्या के अनुसार)।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button