अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

जिम्मेदारों की चुप्पी से नहीं हट रहा रास्ते का अतिक्रमण

लेखपाल की रिपोर्ट पर भी नहीं टूट रही राजस्व विभाग व थानेदार की नींद - क्या किसी बड़़े हादसे को दावत देना चाह रहा रुधौली तहसील प्रशासन

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – रुधौली थाना क्षेत्र के मूड़ाडीहा गांव की डीही आबादी में चल रहे रास्ते की भूमि पर दंबगों ने अबैध अतिक्रमण कर लिया है परन्तु रुधौली थाना प्रशासन मौन है।

       प्राप्त समाचार के अनुसार – ग्राम मूड़ाडीहा खुर्द मे दबंग मुकेश कुमार पुत्र हरिकिशोर व शिव महातम पुत्र गुलाब के द्वारा डीही आबादी में चल रहे रास्ते पर कांडा खरपतवार रखकर एवं नाली खोदकर पूर्ण रूप से रास्ते को कब्जा कर लिया गया है। जिससे का रास्ता बन्द हो गया है। रास्ता बन्द हो जाने से पीड़ित लक्ष्मण का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पीड़ित लक्ष्मण पुत्र दरशराम ने डीही आबादी में चल रहे आम रास्ते पर किये गये अतिक्रण को हटवाने के लिए तहसील से लेकर जिले तक के आला अफसरों को शिकायती पत्र देते थक चुके है। किन्तु पूरा प्रशासन रास्ते को खाली कराने मे असफल है। पीड़ित का आरोप है कि रुधौली पुलिस दबंगों से अपना सुविधा शुल्क लेकर मामले को रफा दफा कर दिया है। अर्थात राजस्व विभाग का मामला बताकर मामले को ठण्डे बस्ते मे डाल देता है। और दबंगों का सहयोगी बना हुआ है। राजस्व टीम द्वारा पैमाइश काराया गया है लेखपाल की रिपोर्ट के बाद भी दबंगो द्वारा डीही आबादी मे चल रहे रास्ते पर से अतिक्रमण नही हटाया गया है। उनकी शिकायती पत्रो पर जिला प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत जगह- जगह चरितार्थ हो रही है। पुलिस की लापरवाही के कारण गांव- गांव सक्रिय हुए दबंग डीही आबादी मे चल रहे रास्ते एवं बेशकीमती सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने में जुटे हुए हैं।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button