LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

हेड कांस्टेबल के द्वारा महिला को थप्पड़ मारने का मामला गरमाया सिख समुदाय के लोगों ने भिवाड़ी एसपी का घेराव करते हुए थाना अधिकारी निलंबित करने की मांग उठाई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

*हेड कांस्टेबल के द्वारा महिला को थप्पड़ मारने का मामला गरमाया सिख समुदाय के लोगों ने भिवाड़ी एसपी का घेराव करते हुए थाना अधिकारी निलंबित करने की मांग उठाई*

शनिवार को भिवाड़ी के फूल बाग थाने में एक महिला अपनी फरियाद लेकर आई उस पर थाने के हेड कांस्टेबल ने थप्पड़ जड़ दिया था इसी बात को लेकर कल भिवाड़ी एसपी योगेश दाधीचने हेड कांस्टेबल को निलंबित करके पूरे मामले की जांच महिला थाना अधिकारी रजनी को सौंप दी । लेकिन आज सिख समाज इकट्ठा होकर अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत सिंह के नेतृत्व में इकट्ठा होकर भिवाड़ी एसपी ऑफिस पहुंचकर नारेबाजी करने लगे तथा साथ में उन्होंने लिखित में एसपी को ज्ञापन देते हुए कहां की जिस तरीके से महिलाओं के साथ थानधिकारी सहित अन्य पुलिस वालों ने बद्दी बद्दी गालियां दी हैं उन गालियों को हम नहीं सहेंगे तथा हम मांग करते हैं कि थाना अधिकारी को निलंबित किया जाए तथा इन दोनो पर केस दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाए। साथ में उन्होंने कहा कि भिवाड़ी एसपी के द्वारा हेड कांस्टेबल को निलंबित करने से वह खुश नहीं है तथा उन्होंने पार्षद को भी सस्पेंड करने की मांग उठाई। वहीं ऐसा नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने तथा डीजीपी से मिलने की बात कही। इस अवसर पर काफी संख्या में सिख समाज के लोग एवं महिलाएं उपस्थिति रही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button