LIVE TVखैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

*विकसित भारत संकल्प यात्रा* ग्राम पंचायत खानपुर अहिर, सिहाली खुर्द, बृसंगपुर, चोर बसई, चौपानकी व कारेण्डा में 13 जनवरी को आयोजित होंगे कैंप

 

संवाददाता जयबीर सिंह (शाहजहांपुर) खैरथल-तिजारा

*आमजन को मिल रहा योजनाओं का लाभ, शिकायतों का हो रहा निवारण*

*ग्राम पंचायत सराय कलां, बल्लुवास, धमुकड, बाघोडा, हमीराका व जोजाका में आयोजित हुए कैंप*

*जन-जन तक पहुंच रही केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी*

*- जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी*

खैरथल-तिजारा, 12 जनवरी। भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने एवं पात्र नागरिकों को इन योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं।

जिला कलेक्टर हनुमान मल ढाका ने बताया कि खैरथल-तिजारा की पंचायत समिति मुंडावर की ग्राम पंचायत सराय कलां व बल्लुवास, किशनगढ़बास पंचायत समिति की ग्राम पंचायत
धमुकड व बाघोडा, पंचायत समिति तिजारा की ग्राम पंचायत हमीराका व जोजाका में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम में मोबाइल वैन आमजन के बीच आकर्षण का केन्द्र बनी रही।

जिला कलक्टर ढाका ने बताया कि शिविरों में मौके पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभ भारतीयों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित हेल्थ कैंप में ग्रामीणों का हेल्थ चेकअप किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘धरती कहे पुकार के’ का आयोजन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अवसर पर ऑन स्पॉट क्विज का आयोजन किया गया जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

*जिला खैरथल तिजारा में 13 जनवरी को इन स्थानों पर होगा कैंप*
जिला कलक्टर हनुमान मल ढाका बताया कि खैरथल-तिजारा की पंचायत समिति मुंडावर की ग्राम पंचायत खानपुर अहिर व सिहाली खुर्द, किशनगढ़बास पंचायत समिति की ग्राम पंचायत
बृसंगपुर व चोर बसई पंचायत समिति तिजारा की ग्राम पंचायत चौपानकी व कारेण्डा विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कार्मिक, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button