अपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मोबाइल छीन ले जाने वाले आरोपी को किशनगढ़ बास कस्बे से शुक्रवार को गिरफ्तार

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा

 

कोटकासिम थाना पुलिस ने गत 25 दिसंबर को कस्बे के लाडपुर रोड से एक राहगीर से झपट्टा मार कर उसका मोबाइल छीन ले जाने वाले आरोपी को किशनगढ़ बास कस्बे से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही पुलिस ने उसके कब्जे से लूट गया मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

 कोटकासिम थाना अधिकारी नंदलाल सिंह जांगिड़ ने बताया कि 25 दिसंबर को खेड़ी के रहने वाले हिमांशु पुत्र सत्यवीर प्रजापत ने मामला दर्ज करवाया था कि 25 दिसंबर को शाम करीब 4 बजे वह लाडपुर रोड से पुलिया कोटकासिम की तरफ अपने मोबाईल से बात करता हुआ आ रहा था। तभी अचानक एक मोटर साईकिल सवार उसके हाथ से मोबाईल छीन कर तिजारा की तरफ भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। मामले में साईबर सैल की मदद ली गई और पीडीत के छीने गये मोबाईल के नम्बर व घटना स्थल के बीटीएस डाटा के आधार पर गौपनीय तरीके से जानकारी जुटाई गई। जानकारी के आधार पर मोबाइल लूट के आरोपी फरदीन पुत्र अली मौहम्मद उर्फ कालू मिस्त्री मेव निवासी ईच्छाका किशनगढ बास को। किशनगढ़ बास कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी से लूट की घटना में काम में ली गई एक मोटर साईकिल और लूट के मोबाईल के बदले 4 हजार रुपये की डिमाण्ड करने में काम में लिए गए मोबाईल वन प्लस कम्पनी को जप्त कर लिया है साथ ही पीडीत के लूटे गये मोबाईल को भी बरामद कर लिया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button