अपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

प्याज कट्टे चोरी करने वाले गैंग के दो मुल्जिम गिरफ्तार

 

संवाददाता दीपक शर्मा

 

कोटकासिम पुलिस को मिली सफलता, प्याज कट्टे चोरी करने वाले गैंग के दो मुल्जिम गिरफ्तार

> दिनांक 10.11.2023 को पालपुर की ढाणी, बीरीरानी से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किये करीब 35 कट्टे ।

> थाना कोटकासिम पुलिस की गठित टीम द्वारा गौपनीय सूचना के आधार पर प्याज के कट्टे चोरी करने वाले दो चोरों को कस्बा तिजारा से दबोचा ।

> बैचे गये चोरी के माल में से 20 हजार रुपये की दौनों चोरों से हुई बरामदगी ।

> करीब 45 मुकदमें दर्ज हैं शातिर चोर साहुन लपाला के खिलाफ दिनांक 10.11.2023 को परिवादी श्री मनोज कुमार पुत्र श्री बलवंत सिंह जाति अहीर निवासी पालपुर की ढाणी, बीबीरानी ने एक तहरीरी रिपोर्ट उपस्थित थाना होकर पेश की कि मैंने व मेरे साझेदार सुबे सिंह पुत्र मुंशीराम ने मिलकर प्याज की फसल बोई थी । दिनांक 09.11.2023 की रात्रि तैयार प्याज की फसल के करीब 156 कट्टे खेत में रखे थे जिनमें से अज्ञात चोर प्याज के कट्टे चोरी कर ले गये । आदि रिपोर्ट पर मु0न0 475/2023 धारा 379 आईपीसी में दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई व अज्ञात चोरों की तलाश व पतारसी हेतू थानाधिकारी थाना कोटकासिम नंदलाल उ0नि0 के नैतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया । साईबर सैल की मदद ली जाकर घटनास्थल की बीटीएस लिवाई गई व संदिग्ध मोबाईल नम्बरों का बारीकी से विश्लेषण किया जाकर पतारसी की गई । गौपनीय रुप से जानकारी की जाकर व DST टीम खैरथल तिजारा की मदद ली जाकर दिनांक 31.12.2023 को कस्बा तिजारा से प्याज चोरी करने वाली गैंग को दो सदस्य साहुन निवासी लपाला व ताहिर निवासी अरंडका को दबोचने में सफलता प्राप्त हुई ।

गिरफ्तारशूदा अपराधी

1. साहुन पुत्र श्री सुमरदीन जाति मेव उम्र 48 साल निवासी लपाला थाना तिजारा जिला खैरथल तिजारा ।

2. ताहिर पुत्र श्री अल्ली जाति मेव उम्र 27 साल निवासी अरंडका तिजारा जिला खैरथल तिजारा ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button