देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीमनोरंजनराजस्थान
लोक संस्कृति एनजीओ का भिवाड़ी में कवि सम्मेलन सम्पन्न

संवाददाता अरुण शर्मा/भिवाड़ी
दिनांक 31.12.2023, लोक संस्कृति एनजीओ द्वारा भिवाड़ी में वरिष्ठ कवि कमल जी की अध्यक्षता में संस्था के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया जिसमें यंग ग्रुप के डायरेक्टर श्री जे.के. मिश्रा जी बतौर ए मुख्य अतिथि उपस्थित रहे, वरिष्ठ कवि मुकेश शुक्ल जी के संचालन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, कविगणों में डाॅ. अनिल बाजपाई, सरला मिश्रा, मनोज मनमौजी शिवसागर शर्मा भावुक, मुकेश शुक्ल एवं धर्मवीर शर्मा निश्चिंत जी ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि धर्मवीर शर्मा निश्चिंत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीलम ठाकुर, संरक्षक शैलेन्द्र सिंघल एवं कोषाध्यक्ष होशियार शर्मा जी द्वारा सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों को ट्रॉफी एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया

Subscribe to my channel


