LIVE TVउत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार
ईo रितेश चौधरी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को वितरित किया गया कम्बल

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती- आजाद संस्था सेवा समिति के तकनीकी प्रभारी इंजीo रितेश चौधरी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गरीब एवं असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया गया एवं पौधारोपण किया गया । निजी आवास आशीर्वाद भवन बनरहा बभनान गोण्डा में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । आपको बता दें कि रितेश चौधरी वर्तमान समय में देश और विदेशों में अभियांत्रिकी सेवायें प्रदान कर रहे है। साथ ही साथ सामाजिक और जन हितकारी कार्यों के प्रति विना भेद भाव के सभी के सेवा भाव से लगे रहते है। संस्था राष्ट्रीय संरक्षक संदीप कुशवाहा और प्रांत प्रभारी केशव सिंह ने समेत अन्य लोगों ने बधाईयां दिया । संस्था प्रबन्धक अमरनाथ यादव , संगठन प्रभारी नरेंद्र मौर्य, कार्यक्रम प्रभारी बृजेश त्रिपाठी और संयोजक राजेन्द्र यादव जी, राममूर्ति वर्मा, संजय वर्मा, अजीत वर्मा, अयांश वर्मा इंद्रजीत यादव व प्रिन्स अग्रहरि सहित आदि भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था सलाहकार पुरुषोत्तम मौर्य ने किया। सैकड़ो जरूरतमंदो को कम्बल वितरित करते समय ई0 रितेश चौधरी और उनकी माता कुसमा देवी एवं पत्नी संध्या वर्मा सहायक अध्यापक मौजूद रही । ई0 रितेश चौधरी ने सभी आगन्तुको एवं लाभार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


