LIVE TVअलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानविश्व

अंतर्राष्ट्रीय जादूगर शिव कुमार ने गुरुदेव भास्कर भारद्वाज का माला पहनकर सोल उढाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर किया भव्य स्वागत

 

जयबीर सिंह/ कोटकासिम (अलवर)

गुरुदेव भास्कर भारद्वाज अध्यात्मिक जगत के महान सितारे हैं-जादूगर शिवकुमार

धारूहेड़ा हरियाणा मैं चल रहे जादूगर शिव कुमार के अंतरराष्ट्रीय स्तर के जादू शो के दौरान पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के संस्थापक गुरुदेव भास्कर भारद्वाज मुख्य अतिथि रहे! इस दौरान हाई प्रोफाइल साउंड और रंगीन लाइटों के बीच अंतर्राष्ट्रीय जादूगर शिव कुमार ने गुरुदेव भास्कर भारद्वाज का माला पहनाकर सोल उढाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत सत्कार किया! इस अवसर पर जादूगर शिव कुमार ने कहा गुरुदेव भास्कर भारद्वाज सनातन धर्म के प्रचार का बहुत विशेष कार्य कर रहे हैं और आध्यात्मिक जगत के चमकते हुए सितारे हैं हजारों लोगों के प्रेरणा स्रोत हैं! जादूगर ने कहा गुरुदेव भास्कर भारद्वाज जनकल्याण का जो कार्य कर रहे हैं उसकी जितनी तारीफ की जाए उतना कम है! वही गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने भी जादूगर शिव कुमार के शो की तारीफ की और कहां जादूगर शिव कुमार के मैजिक शो सामाजिक संदेशों से भरे हुए हैं सबको अवश्य देखने चाहिए! इस दौरान पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषी गुरुदेव भास्कर भारद्वाज,सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, मीडिया प्रभारी पवन योगी, भजन गायक कालू राजा, भागीरथ भारद्वाज, कुलदीप शर्मा, हीरालाल लखेरा,गिर्राज कुमार सहित शो देखने आए हुए अन्य लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button