LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

सर्व अनु0 जाति संघर्ष समिति ने विस्तार कर समिति का बढ़ाया दायरा

 

संवाददाता बिरदीचंद गोठवाल

 

नारनौल 27 दिसम्बर

 सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति द्वारा गुरु रविदास मंदिर में बैठक आयोजित कर समिति के जनकल्याणकारी कार्यों को सुचारू रूप से कार्यान्वित करने के लिए आम सहमति से समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान की अध्यक्षता में सदस्यों को मनोनीत किया है।

इस आशय की विस्तृत जानकारी देते हुए सर्व अनु0 जाति संघर्ष समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल ने बताया कि बैठक में आम सहमति से समिति के जनकल्याणकारी कार्यों को सुचारू रूप से कार्यान्वित करने के लिए प्रमुख सलाहकार के रूप में पूर्व तहसीलदार लालाराम नाहर व शिवनारायण मोरवाल, उप प्रधान राजेंद्र गोठवाल कपूरी, वीर सिंह गोठवाल व जसवंत भाटी, मुख्य प्रवक्ता अनिल फाण्डन, लेखापरीक्षक पूर्व लेखाधिकारी रामकुमार ढ़ैणवाल, सह सचिव सुमेर सिंह गोठवाल, प्रचार सचिव धर्मवीर कटारिया, कानूनी सलाहकार एडवोकेट भीम सिंह दहिया व एडवोकेट विपिन चौधरी और सदस्य के तौर पर दयानंद सांवरिया, जोगेंद्र जैदिया व रामचंद्र गोठवाल को मनोनीत किया गया है और सभी का फूल-मालाओं से स्वागत भी किया गया । सभी सदस्यों ने निस्वार्थ भाव से समिति के हित जनकल्याणकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आश्वासन दिया । गोठवाल ने बताया कि भविष्य में यथाशीघ्र जिले के आठ खण्डों में भी चुनाव करवा कर समिति का दायरा बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर हरियाणा आवाज फाउंडेशन के उपाध्यक्ष डॉ शिवताज सिंह, उपाध्यक्ष राजेश चांवरिया, हरफूल सिंह, प्यारेलाल चवन, रामनिवास, तोताराम कोली, लालचंद, बलबीर सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button