LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़व्यापारहरियाणा

पिछले 5 वर्षों से लगातार मात्र 10 रुपए में मिल रहा है रोटरी रसोई में भोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। रोटरी क्लब द्वारा स्थानीय महावीर चौक पर चलाई जा रही रोटरी रसोई पर मात्र 10 रुपए में प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। रसोई पर प्रतिदिन करीब 300 से 350 लोग भोजन ग्रहण कर अपनी दुआएं देते हैं। रोटरी क्लब द्वारा पिछले 5 वर्षों से लगातार संचालित इस रोटरी रसोई पर मात्र 10 रुपए में लोगों को स्वादिष्ट सब्जी, दाल, चावल एवं चपाती इत्यादि का भरपेट भोजन मुहैया करवाया जाता है।

रोटरी क्लब प्रधान नरेश गोगिया ने बताया कि आज भी देश में लाखों लोगों को प्रतिदिन दो समय का भोजन भी पेट भर उपलब्ध नहीं हो पाता है। ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर ही करीब 5 वर्ष पूर्व रोटरी क्लब ने इस रोटरी रसोई का संचालन प्रारंभ किया था, ताकि दिन में कम से कम एक समय मात्र 10 रुपए के साधारण शुल्क पर ऐसे जरूरतमंद रिक्शा चालकों, रेहडी चालकों, मजदूर वर्ग अथवा अन्य जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जा सके।

रोटरी रसोई प्रोजेक्ट इंचार्ज विजय जिंदल ने कहा कि रोटरी क्लब नारनौल सिटी की इस मुहिम के तहत प्रतिदिन करीब 300 से 350 लोगों को भोजन करवाया जाता है। जिसमें रोटरी क्लब के सभी सदस्यों के अलावा क्षेत्र के अनेक जागरूक लोग भी अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, किन्ही परिजनों की पुण्यतिथि अथवा अन्य किसी विशेष दिवस को यादगार बनाने के लिए रोटरी रसोई पर अपने हाथों से लोगों को भोजन करवा कर अपना विशेष सहयोग प्रदान करते हैं। जिनकी मदद से इतने लंबे समय से लगातार इस रसोई को संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यूं तो मानव सेवा के लिए अनेक जनहित कार्य किए जा सकते हैं, किंतु किसी जरूरतमंद को भोजन करवाने से बड़ा अन्य कोई धर्म नहीं है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसने कार्य में अपना सहयोग देकर अपने विशेष दिन को और भी यादगार बनाना चाहिए, ताकि ऐसी जरूरतमंद लोगों को आप सभी के सहयोग से लगातार भोजन मुहैया करवाया जा सके।

इस अवसर पर नरेश गोगिया, राजकुमार यादव, प्रवीण संघी, राजकुमार चौधरी, विनोद चौधरी, विजय जिंदल, हितेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button