
संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान
अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चातुर्मासिक रविवारिय धार्मिक प्रश्नोत्तरी परीक्षा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी संघ भवन में आयोजित समारोह में संघ के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश बांठिया ने सम्यक ज्ञान के माध्यम से सम्यक क्रिया एवं आत्म साधना , आराधना को आध्यात्मिक विकास के लिए धार्मिक परीक्षा का महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए लाभार्थी परिवार जवाहरलाल रतनलाल अशोक कुमार हुडिया परिवार के प्रति उदार भाव से योगदान के लिए सराहना की। विशिष्ट अतिथि मारवाड़ शाखा के गौतम जी संचेती ने धार्मिक परीक्षाओं के आयोजन के साथ ही समय-समय पर आयोजित होने वाले धार्मिक , नैतिक शिविरों में भी भाग लेने का आह्वान किया ताकि युवा वर्ग एवं बालक बालिकाओं में धार्मिक संस्कारों की अभिवृद्धि हो । विशिष्ट अतिथि नगर परिषद पूर्व सभापति पारस मल भंडारी ने ज्ञानवर्धक आयोजनों के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए लाभार्थी जवाहरलाल जे हुंडिया परिवार के द्वारा समय-समय पर किए जा रहे योगदान की सराहना की । संघ अध्यक्ष मोतीलाल हुडिया ने कहा कि चतुर्मासिक रविवार परीक्षा में 166 भाई बहनों ने भाग लिया एवं अधिकांश ने परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए, इस अवसर पर लाभार्थी जवाहरलाल हुडिया परिवार के द्वारा सभी को सम्मानित किया गया एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी पांच विजेताओं को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। हुडिया परिवार की ओर से लूणचंद ,जवाहरलाल, बाबूलाल संपत राज हुंडिया सहित परिवार के सदस्यों एवं संघ के सह मंत्री जसराज तातेड, महावीर युवक संघ अध्यक्ष नरेश तातेड,गजेंद्र, सुरेश गोठी, धर्मेश कोठारी, नेमीचंद भंसाली महिला मंडल एवं युवक संघ के पदाधिकारी तथा परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

Subscribe to my channel


