LIVE TVअलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

युवाओं ने जरूरतमंदों को कपड़े मुहैया कराने को लेकर की अनूठी पहल

 

 लोकेशन:- नीमराना

बस्ती टाइम 24न्यूज

संवाददाता जयबीर सिंह (कोटकासिम) अलवर

नीमराना। कस्बे में गरीब जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध कराने की दिशा में एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक पुरूषोत्तम भारद्वाज की अध्यक्षता में सार्थक एक पहल नेकी की दीवार के लिए सर्दियों को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े मुहैया कराने के लिए विचार विमर्श किया गया।वहीं बैठक में जरूरतमंदों को कपड़े,जूते-जुराब,कंबल,रजाई आदि आमजन के सहयोग से नेकी की दीवार स्थापित कराने की दिशा में सार्थक पहल पर चर्चा की गई।इस दौरान वन्य जीव संरक्षण समिति सदस्य एवं गौभक्त गुलशन भारद्वाज,युवा समाजसेवी रिंकू बड़सीवाल,बाबूलाल चरखिया,नगरपालिका पार्षद राजेश कुमार,मुनीराम,सुनील मेघवाल,नवीन जेवरिया सहित समाजसेवी मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button