बस्ती। बभनान नगर पंचायत में छुट्टा पशुओं का आतंक बना हुआ है। आए दिन रास्ते में यह खड़े हो जाते हैं, जिससे आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी होती है। परंतु प्रशासन को इससे कोई लेना देना ही नहीं है। सड़कों व अन्य जगहों पर आवारा पशुओं का हमेशा जमावडा लगा रहता है लेकिन प्रशासन व नगर पंचायत बभनान के अधिकारियों व कर्मचारियों को यह सब दिखाई नहीं देता। हरैया रोड पर आवारा पशुओं के जमावडे के कारण वाहन चालक व यहां के निवासी काफी परेशान है। इन आवारा पशुओं के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है लेकिन प्रशासन व नगर पंचायत बभनान इस ओर आंखे मूंदे बैठा है।
बभनान नगर पंचायत प्रशासन का आवारा पशु पकडऩे का अभियान भी अब बंद है। ऐसे में लोगों को इनसे कोई छुटकारा दिलाएगा यह कहा नहीं जा सकता। यह सिर्फ एक जगह की ही समस्या न बनकर पूरे कस्बे की समस्या बन चुकी है। आवारा पशुओं के कारण अब बभनान नगर पंचायत वासी भी परेशान है। बभनान – हरैया रोड पर दर्जनों गायो का झुंड सड़कों पर देखा जा सकता है जिसके कारण सड़क से निकलने वाले वाहन चालको को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार तो ये पशु अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं जिससे वाहन चालक अपना संतुलन खो बैठता है और दुर्घटना का शिकार हो जाता है।
वह कस्बे में घूम रहे इन आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान चलाए ताकि लोग परेशान न हो और उन्हें जान माल की हानि न हो। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन केवल कागजों में ही आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान चलाते है और कस्बे को आवारा पशु मुक्त बताते हैं लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल अलग है। पूरे कस्बे में जहां- तहां ये आवारा पशु कूडे के ढेर, गलियों व सड़कों पर बेखौफ घूमते देखे जा सकते हैं। कई बार तो यह लोगों पर भी हमला कर देते हैं परंतु अधिकारी व कर्मचारी इस ओर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों मांग की कि नगर पंचायत बभनान प्रशासन जल्द ही आवारा पशुओं को पकडने के लिए कार्रवाई करें।