LIVE TVउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
भीषण ठंड के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों में कंबल का किया वितरण

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती। जनपद के जिलाधिकारी अंद्रा वामसी के आदेशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी रुधौली आशुतोष तिवारी तथा तहसीलदार रवि यादव के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में जाकर गरीब असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच ठंडक के बढ़ते करण को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया। सूबे की योगी सरकार द्वारा हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की परेशानी को देखते हुए समय-समय पर शासन द्वारा मदद पहुंचाई जाती है जो वर्तमान समय में प्रशंसा का कार्य है। इस कड़ाके की ठंड में असहयों की सेवा ही सरकार की मानवता एवं सेवा है। तहसील के उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने कहा कि हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करना शासन मंशा है। शासनादेशों के अनुपालन में प्रशासन पूर्णतः संभव भूमिका निभा रहा है। वितरण कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार रवि यादव सहित पूरी राजस्व टीम मौजूद रही।
Subscribe to my channel


