अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आनंद उत्सव समिति की बैठक का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा कस्बे के गुलाबो शीतला माता मंदिर में, भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आनंद उत्सव समिति खंड तिजारा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें अयोध्या से आई पूजित अक्षत सामग्री को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहवर्धन से जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए अपने-अपने मंडल में हर जगह भगवान राम के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन हर गांव व हर शहर में घर-घर जाकर भजन संध्या और भगवान राम का गुणगान हो, इसी कामना को लेकर पत्र के अक्षत निमंत्रण पत्र वितरण करेंगे। बैठक में कार्यक्रम के जिला संयोजक अनिल गुप्ता, सहसंयोजक यशपाल आचार्य, खंड संयोजक प्रदीप कुमार जैन, कमल गुर्जर और काफी संख्या में कार्यकर्ता गांव और शहर से एकत्रित हुए, तथा आगामी आने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button