अपराधजयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गोगामेड़ी हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, शूटरों का मददगार रामवीर जाट गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार

 

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने गोगामेड़ी हत्याकांड के सिलसिले में हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि गोगामेड़ी हत्याकांड के साजिशकर्ताओं में शामिल आरोपी रामवीर जाट को शनिवार को गिरफ्तार किया गया. यह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सुरेती पिलानियां गांव का रहने वाला है.

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को शूटर नितिन फौजी एवं रोहित राठौड़ ने अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी थी. पुलिस के अनुसार नितिन फौजी के लिए जयपुर में पूरी व्यवस्था रामवीर ने की थी. उन्होंने बताया कि ये दोनों दोस्त हैं. बारहवीं कक्षा तक नितिन और रामवीर ने साथ में ही पढ़ाई की है.

वारदात के बाद रामवीर ही आरोपी नितिन एवं रोहित को मोटरसाइकिल पर लेकर बगरू टोल प्लाजा से आगे गया और उन्हें राजस्थान रोडवेज की एक बस में बैठाया था. पुलिस के अनुसार इस मामले में रामवीर एवं एक अन्य संदिग्ध आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

हमलावरों ने बीते 5 दिसंबर को गोगामेड़ी की जयपुर के श्यामनगर स्थित उसके घर में घुसकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद बुधवार को समर्थकों ने जयपुर बंद का आह्वान किया था. गोगामेड़ी की हत्या की जांच के लिए पुलिस ने बुधवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया.

पुलिस के अनुसार, हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने हमलावर रोहित सिंह राठौड़ गांव जूसरिया (थाना मकराना) तथा नितिन फौजी गांव दोंगड़ा जाट (महेंद्रगढ़, हरियाणा) की सूचना देने वाले को पांच-पांच लाख रुपए के इनाम की घोषणा भी की है.

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button