बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अणुव्रत समिति बालोतरा एवं मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय को सम्मानित किया गया

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा *अणुव्रत वाटिका* के लिए अणुव्रत समिति बालोतरा एवं मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय को सम्मानित किया गया। तेरापंथ सभा भवन में मुनि श्री सुमति कुमार जी के मंगल सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मुनि श्री सुमति कुमार जी ने अणुव्रत आन्दोलन के अमृत महोत्सव में अणुव्रतों की महत्ता पर मंगलमय प्रेरणा प्रदान की। अणु व्रत समिति बालोतरा एवं मदर टेरेसा विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर कमलेश बोहरा , डायरेक्टर कपिल बोहरा को सम्मान पत्र एवं फ्लैग प्रदान किया गया । अणु विभा राष्ट्रीय सह मंत्री ने ओम प्रकाश बांठिया ने और अणुव्रत समिति बालोतरा को विशेष रूप से अध्यक्षीय पुरस्कार एवं अणुव्रत वाटिका के लिए सम्मान के साथ ही अणुव्रत अधिवेशन की जानकारी देते हुए, आंदोलन को गतिशील बनाने का अनुरोध किया। तेरापंथ सभा अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल अणु व्रत समिति अध्यक्ष अशोक सालेचा ,मंत्री महेंद्र मेहता ,पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा, महिला मंडल एवम तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष सहित पदाधिकारी ने उक्त सम्मान पत्र प्रदान किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button