बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
वूमेन पावर सोसाइटी द्वारा आज प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सक्सेना के निर्देशानुसार आज मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर
वूमेन पावर सोसाइटी द्वारा आज प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सक्सेना के निर्देशानुसार आज मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया ताकि मतदान करने का संकल्प लेकर आगामी 25 नवंबर को सभी मतदान में हिस्सा ले और ज्यादा से ज्यादा मतदान मतदाता कर सके प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सक्सेना ने बताया कि इस आभियान में वूमेन पावर सोसाइटी के सभी सदस्य और पदाधिकारी को मतदान करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया और यह संकल्प दिलाया गया कि लोकतंत्र की मजबूती और भारत देश की उन्नति हेतु सभी नि:स्वार्थ रूप से मतदान करें और इस मतदान के लिए सभी अपने परिजनों मित्रों देश के नागरिकों को अधिक से अधिक मतदान देने के लिए जागरुक करे और ये संदेश आगे से आगे प्रेषित करते रहें जिससे हमारे देश का भविष्य उज्जवल और भारत देश सक्षम बन सके आज के इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मुंगिया ,मंजूषा भास्कर, मधुरिमा सिंह,सिटी एक्सप्रेस से विजय कपूर, विजय स्वामी, सुनील भाटी, सुशील मोदी, महेंद्र जावा, रजनी राठौर, वीणा खुरदुरा, आदि ने बड़ चढ़ कर इस अभियान में हिस्सा लिया

Subscribe to my channel


