
संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान
– :स्वीप कार्यक्रम बालोतरा :- आज दिनांक 7 .11 .23 को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बालोतरा श्री राजेश कुमार के आदेश अनुसार एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री प्रभु राम चौधरी के मार्गदर्शन में सहयोगी श्री भंवराराम झुरिया के द्वारा लो टर्न आउट बूथों पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया | जिसमें छात्राओं एवं ग्रामीण जनों ने भाग लेते हुए वोट का संदेश दिया तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से 25 नवंबर 2023 को मतदान अवश्य करने को प्रेरित किया गया | इसके साथ ही ब|लोतरा शहर के पुखजी स्वीट होम, पोकर स्वीट होम ,महेश मिष्ठान्न भंडार पर मतदाता जागरूकता की मोहर लगाकर जिसमें “बालोतरा का रखें मान | जागरूक हो ,करें मतदान ||” लिखा संदेश हजारों कागज के लिफफो पर लगवाया गया l जिससे लोगों तक मतदाता जागरूकता के संदेश को पहुचाया जा सके |

Subscribe to my channel


