अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाडी पुलिस की अवैध शराब व विस्फोटक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही

संवाददाता दीपक शर्मा

 

* भिवाडी पुलिस की अवैध शराब व विस्फोटक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही । *भिवाडी गांव मे दबिश देकर 42 लीटर अवैध हरियाणा निर्मित देशी शराब जप्त
* ग्राम घटाल में दबिश देकर 19 लीटर अवैध हरियाणा निर्मित देशी शराब जप्त *टी.एच.डी. गार्डन थडा, भिवाडी के पास बिना लाईसेंस के पटाखों का व्यापार करते 2 शक्स गिरफ्तार
* मुल्जिमों के कब्जे से 48.978 किग्रा विस्फोटक (पटाखे ) व एक स्विफ्ट कार जप्त अभियान:- प्रदेश मे विधानसभा आम चुनाव 2023 की घोषणा के साथ लागू आदर्श आचार संहिता की पालना हेतू उच्चाधिकारियों द्वारा अवैध शराब, अवैध हथियार व अवैध विस्फोटक पदार्थो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है।
कार्यवाही 1:- दिनांक 05.11.2023 को टोकन ओझा एच सी न० 15 पुलिस थाना भिवाडी को मुखबीर खास से सूचना मिली कि टी. एच. डी. गार्डन के सामने 2 व्यक्ति एक स्विफ्ट गाडी मे पटाखे भरकर खडे है। सूचना पर थानाधिकारी श्री विरेन्द्रपाल पु० नि० व जाप्ता द्वारा मौके पर पहुंचकर स्विफ्ट गाडी को पकडकर चैक किया तो गाडी मे पटाखे भरे हुए मिले, जिस पर कुल 48.798 किग्रा पटाखों तथा गाडी को नियमानुसार जप्त किया गया तथा दोनो मुल्जिमों 1. दिनेश पुत्र चन्द्रभान जाति जाट उम्र 44 साल निवासी रामलीला मैदान के पास दौलताबाद थाना राजेन्द्रा पार्क जिला गुरूग्राम हरियाणा 2. नरेश कुमार पुत्र श्री लालसिंह जाति धानक उम्र 42 साल निवासी बिहारीपुर थाना सदर रेवाडी जिला रेवाडी हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। उक्त मुल्जिम के विरूद्ध प्रकरण संख्या 649 / 23 धारा 285,286 भादस0 5 / 9 (ख) विस्फोटक अधिo कायम किया गया ।
कार्यवाही 2: – दिनांक 05.11.2023 की सांय श्री टोकन ओझा एच सी न० 15 को सूचना मिली कि भिवाडी गांव में एक लडका अवैध शराब बेच रहा है सूचना पर श्री टोकन ओझा एच सी न0 15 व जाप्ता द्वारा भिवाडी गांव में दबिश देकर एक लडके प्रिन्स पुत्र श्री दयाशंकरनार्थ जाति पासवान उम्र 23 साल निवासी टणवा परसा थाना हसनपुरा जिला सिवान बिहार हाल राकेश कॉलोनी भिवाडी को गिरफतार कर उसके कब्जे से 42 लीटर अवैध हरियाणा निर्मित शराब को जप्त किया गया । उक्त मुल्जिम के विरूद्ध मु० न० 651/23 धारा 14,19/54 आबकारी अधिo कायम किया गया ।
कार्यवाही 3:– दिनांक 05.11.2023 की सांय श्री छुटटनलाल कानि0 न0 347 को सूचना मिली कि वाल्मिकी बस्ती घटाल मे एक व्यक्ति सडक किनारे लगे लोहे के खोखे में अवैध शराब बेच रहा है। उक्त सूचना पर श्री हनुमानसहाय सउनि० व जाप्ता द्वारा वाल्मिकी बस्ती घटाल पहुंचकर मुल्जिम यशपाल खतरी पुत्र श्री वीरभान खतरी जाति पंजाबी उम्र 45 साल निवासी पंजाबी मोहल्ला बहरोड थाना बहरोड जिला कोटपुतली बहरोड हाल सेक्टर 3 भिवाडी के कब्जे से 19 लीटर अवैध शराब जप्त की गई । उक्त मुल्जिम के विरूद्व मु० न० 652/23 धारा 14,19 / 54 आबकारी अधि० कायम किया गया । गिरफ्तार आरोपी:- 1. दिनेश पुत्र चन्द्रभान जाति जाट उम्र 44 साल निवासी रामलीला मैदान के पास दौलताबाद थाना राजेन्द्रा पार्क जिला गुरुग्राम हरियाणा 2. नरेश कुमार पुत्र श्री लालसिंह जाति धानक उम्र 42 साल निवासी बिहारीपुर थाना सदर रेवाडी जिला रेवाडी हरियाणा व आबकारी अधिo मे मुल्जिमान 3. प्रिन्स पुत्र श्री दयाशंकरनार्थ जाति पासवान उम्र 23 साल निवासी टणवा परसा थाना हसनपुरा जिला सिवान बिहार हाल राकेश कॉलोनी भिवाडी 4. यशपाल खतरी पुत्र श्री वीरभान खतरी जाति पंजाबी उम्र 45 साल निवासी पंजाबी मोहल्ला बहरोड थाना बहरोड जिला कोटपुतली बहरोड हाल सेक्टर 3 भिवाडी
बरामदगीः- 3 अलग-अलग प्रकरणों मे 48.978 ग्राम विस्फोटक मय एक स्विफट कार व 61 लीटर हरियाणा निर्मित शराब जप्त की गई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button