अलवरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

द आर्ट ऑफ़ लिविंग* रेवाड़ी के सौजन्य से प्रसिद्ध गायक *गगन राठौड़* के साथ संगीतमय भजन संध्या का हुआ आयोजन

 

 संवाददाता जयबीर सिंह (राजस्थान)

 जिला खैरथल तिजारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मांघा का माजरा राजस्थान में हरिओम चौधरी के निवास पर *द आर्ट ऑफ़ लिविंग* रेवाड़ी के सौजन्य से प्रसिद्ध गायक *गगन राठौड़* के साथ संगीतमय भजन संध्या का हुआ आयोजन किया गया।

 मंच का संचालन – मास्टर जयपाल चौधरी ने किया।

*द आर्ट ऑफ़ लिविंग* रेवाड़ी के सौजन्य से प्रसिद्ध गायक *गगन राठौड़* द्वारा वंदना के साथ आगाज किया गया कोई भी कार्यक्रम शुरू करने से पहले भगवान की वंदना की जाती है और उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की जाती हैं।

 प्रसिद्ध गायक गगन राठौर ने “राम सिया राम मेरे जय जय श्रीराम जय हनुमान जी ” के सुन्दर दिव्य भजनों के साथ आगाज किया।

प्रसिद्ध गायक गगन राठौर ने अपने सुंदर-सुंदर भजनों के साथ सभी भक्तों का मन मोह लिया।

 संगीत में भजन संध्या के आयोजन पर आए सभी परिवार व मित्रगण के साथ आये आमंत्रित अतिथिगण ने सुंदर-सुंदर भजनों के साथ राम भक्तिमय में रात्रि में आनंद लिया और कार्यक्रम में आए सभी भगतगन राम नाम की भक्ति में झूम उठे।

 सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। और कार्यक्रम में काफी संख्या में भीड़ देखने को मिली और गांव की माताएं बहने सभी सुन्दर – सुन्दर भजनों पर झूमती नजर आई। सुंदर-सुंदर भजनों को देखकर ऐसा लग रहा था कि भगवान ही आ गए जवानों में तो जोश दिख ही रहा था उसके साथ-साथ बूढ़े बूढ़े दादाओ में भी जवानी आ गई। सभी झूम उठे और सभी ने जमकर कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। प्रसिद्ध गायक गगन सिंह राठौर के सुंदर-सुंदर भजनों को देखकर ऐसा लगा कि भगवान शिव का तांडव रूप में शिव जी आ गये चारों तरफ से तालियों की गढ़गढ़ाहट के साथ लोग झूम उठे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button