LIVE TVउत्तर प्रदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

Basti विद्यालय का निरीक्षण लगाये पौध दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती। रामनगर विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालय पकड़ी का शुक्रवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर को साफ- सुथरा, प्रागंण में हरियाली और बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता देखकर विद्यालय परिवार की सराहना किया तथा विद्यालय परिवार के साथ प्रांगण में पौधरोपण भी किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शैक्षिक गुणवत्ता की जांच में पाया कि अधिकतर बच्चे उपस्थित रहे और कोई भी बच्चा संघर्षशील की श्रेणी में नही है। विद्यालय के स्टाफ द्वारा बताया गया कि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय के निखलेश मिश्र, इंद्रजीत आदि के साथ पौधरोपण करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। पौधरोपण कार्यक्रम को आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता भी है। इसके लिये सामान्य जनमानस को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी अधिक हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा क्योंकि पौधरोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकता है। कहा कि पेड़ो से शीतल छाया और फल प्राप्त होते हैं और इसके बिना वर्षा सम्भव नही है। अगर हम पौधरोपण करेंगे तो हमारा पर्यावरण संतुलित

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button