धर्ममहेंद्रगढ़हरियाणा

नारनौल में भगवान नारायण सेवा संस्था द्वारा प्रभु राम की लीला का शानदार मंचन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

भगवान नारायण सेवा संस्था रजिस्टर्ड नारनौल द्वारा श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब अनाज मंडी के मंच पर कल 11-10-23 को प्रभु राम की लीला का मंचन प्रारंभ हुआ  रामलीला कमेटी के प्रधान प्रधान वासुदेव सिंघल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभु राम की लीला का मंचन होगा पहले दिन सुबह 10:15 बजे गणेश पूजन हुआ गणेश पूजन के मुख्य यजमान राकेश जी यादव अध्यक्ष U S S L अकेडमी थे उनके द्वारा गणेश पूजन के साथ प्रभु राम की लीला का शुभारंभ हुआ प्रथम दिन शिव पार्वती संवाद ,शिव तलहटी, रावण वेदवती संवाद, और श्रवण कुमार की लीला का मंचन हुआ रामलीला के मुख्य अतिथि महंत बालक दास जी महाराज तथा राम किशोर जी अग्रवाल उनके द्वारा रिबन काटकर प्रभु राम की लीला का प्रारंभ हुआ रामलीला के प्रभारी दयानंद सैनी मंत्री ने बताया कि रामलीला में प्रथम दिन शिव जी ने पार्वती जी को राम कथा का श्रवण करवाया तथा लीला में रावण, नंदी ,मारिच मे संवाद हुआ शिवजी ने रावण का घमंड चूर किया और रावण को चंद्रहास नामक तलवार दी और कहा कि जिस दिन तू इस तलवार की पूजा नहीं करेगा तो तेरी मृत्यु निश्चित है उसके बाद रावण वहां से चला जाता है रावण वेदवती में संवाद होता है रावण वेदवती को उठाने की कोशिश करता है तो वेदवती अग्नि में कुद जाती है और रावण को श्राप देती है कि अगले जन्म में मैं सीता रूप में जन्म लूंगी और तेरी मौत का कारण बनूंगी उसके बाद राजा दशरथ श्रवण कुमार को शिकार के धोखे में बाद मार देते हैं तब श्रवण कुमार कहते हैं कि मेरे अंधे माता-पिता प्यासे हैं आप उन्हें जल पिला देना तब राजा दशरथ सरवन के माता-पिता के पास जाते हैं और उन्हें जल पीने के लिए कहते हैं तब श्रवण कुमार के माता-पिता पूछते हैं कि हमारा श्रवण कहां है तब दशरथ सब कुछ बता देता है और श्रवण के माता-पिता राजा दशरथ को श्राप देते हैं कि जिस तरह हम तड़प तड़प कर मर रहे हैं इस तरह तुम भी पुत्र वियोग में तड़प तड़प कर मरोगे और दोनों प्राण त्याग देते हैं शिवाजी- नवीन सिंघल ,पार्वती -अरविंद सैनी, रावण -नरेश तायल, मारिच- जगदीश बिल्ला, नंदी- मनोज तायल ,वेदवती -मनोज निर्मल ,दशरथ- जोगेदर शर्मा, श्रवण -डॉक्टर ओम प्रकाश सैनी , हनी इन सभी कलाकारों ने अपने मंचन में सब का मन मोह लिया रामलीला मंचन में रवी गर्ग, विजय जैन, दीपक सैन, राहुल वर्मा, शुभम सोनी, गौरव सिंघल, होशियार सिंह, धर्मवीर, नंदू, सोनू शर्मा ,सतीश बेदी, विशन सैनी हलवाई, दया डूलगज सत्यनारायण भगत जी, श्याम शुक्ला, निहाल सराफ, अनुप भाटा ,मुकेश शर्मा, राकेश, आदि का सहयोग रहा

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button