LIVE TVउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

12 से 25 अक्टॅूबर के मध्य खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण ई-पास मशीन से होगा

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

12 से 25 अक्टॅूबर के मध्य खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण ई-पास मशीन से होगा

बस्ती – अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को आगामी 12 से 25 अक्टॅूबर 2023 के मध्य खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण ई-पास मशीन से किया जायेंगा। उक्त जानकारी जिलापूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने दी है। उन्होने बताया कि अन्त्योदय कार्डधारको को प्रति कार्ड कुल 35 किग्रा., जिसमें 14 किग्रा. गेहूॅ एवं 21 किग्रा. चावल तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारको को प्रति यूनिट कुल 05 किग्रा., जिसमें 02 किग्रा. गेहूॅ एवं 03 किग्रा. चावल का निःशुल्क वितरित किया जायेंगा।

      उन्होने बताया कि आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त ना कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल ओ.टी.पी. वेरिफिकेशन (प्राक्सी) के माध्यम से वितरण किया जायेंगा। खाद्यान्न के घटतौली की शिकायत की जॉच एवं पुष्टि होने पर कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेंगी।

                             ———-

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button