
संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान
ज्ञान दिशा ने इण्डियन एयर फ़ोर्स डे मनाया
ज्ञान दिशा स्कूल में भारतीय वायुसेना दिवस 8 अक्टूबर का कार्यक्रम एक दिवस पूर्व में मनाया गया। विद्यालय में बच्चों द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने वायुसेना ट्रेनिंग सेंटर, एयरबेस एवं कैंटोनमेंट एरिया बनाया। खूबसूरत छावनी में एयरक्राफ्ट्स, एयरफ़ोर्स ट्रेनिंग एरिया, आदि विभिन्न पहलुओं को डिज़ाइन और प्रदर्शित किया। सचिव श्वेता पटवारी ने बताया कि
बच्चों ने पेंटिंग्स बनाकर वायुसेना उपलब्धियों एवं देश की सुरक्षा में योगदान को उकेरा है। कक्षा चतुर्थ के छात्रों ने वायुसेना का इतिहास, वर्तमान में आत्मनिर्भर भारत के विभिन्न वायुसेना के विमानों के बारे में जानकारियाँ प्रेषित की। संस्था प्रधान विशाल पटवारी ने बताया कि 91वी जयंती को मनाने के लिए 91 पेपर हवाईजहाज़ उड़ाते हुए बच्चों ने संकल्प लिया कि वो भी अपने सपनों की ऊँची उड़ान भर इस देश के विकास में शामिल होंगे।
समाजसेवी सीए ओम बाँठिया ने बच्चों को राष्ट्र भक्ति की भावना व्यक्त करते हुए भारत की सुरक्षा के तीनों स्तंभों थल , जल, एवम वायु सेना के बारे में बताया ,बच्चों को यही प्रेरणा दी की देश के लिये अपने जीवन को न्योछावर कर कितने ही वीर शहीद हुए है। संस्था के सदस्य संदीप ढेलडिया ने बच्चों से वायुसेना के बारे में संवाद कर प्रश्नोत्तरी रखी। कार्यक्रम को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने में स्कूल स्टाफ संजय शर्मा, भूमिका, तृप्ति, मनीषा, इशिका, जस्सु टीचर ने भूमिका निभाई।

Subscribe to my channel


