गुर्जर समाज ने रोष प्रदर्शन कर तहसीलदार को सोपा ज्ञापन
नांगल चौधरी में आज गुर्जर समाज के गणमानय लोग आज गुर्जर भवन में इकट्ठा होकर मध्य प्रदेश ग्वालियर में गुर्जर समाज के लोगों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने और सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर टीन शेड लगाने के विरोध में आज प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सोपते हुए इन मुकदमों को रद्द करने और टीन शेड हटाने की मांग की। समाज के लोगों ने कहा की गुर्जर समाज हमेशा से भाजपा के समर्थन में रहा है परंतु इन घटनाओं से समाज आहत हुआ है। भारतीय गुर्जर कल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश रावत के नेतृत्व में सैकड़ो गुर्जर समाज के लोगों ने इस पर भारी पर रोष प्रकट करते हुए इन मुकदमों को तुरंत रद्द करने की मांग की ।सतीश रावत ने बताया की हम सरकार से मांग करते हैं की हमें सरकार उचित प्रतिनिधित्व देते हुए हमारी मांगे मांने और गुर्जर समाज पर हो रहे अत्याचार को रोके।
इस मौके पर सुरेश रावत, ज्ञानी राम पटवारी ,पवन जैलदार रामानंद, थानेदार ,शीशराम एडवोकेट, रामनिवास नेताजी, कुलदीप, सरपंच ,नेतराम रावत, हजारीलाल, फुलाराम पंच, नरसी पहलवान व अन्य गुर्जर समाज के लोग उपस्थित रहे।