पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

लव कुश वाटिका पन्ना में कुशवाहा समाज के हजारों लोगों की उपस्थिति में लव कुश जन्मोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम हुआ संपन्न

लोकेशन=पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

लव कुश वाटिका पन्ना में कुशवाहा समाज के हजारों लोगों की उपस्थिति में लव कुश जन्मोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम हुआ संपन्न

कैबिनेट एवं खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम

सामाजिक समरसता और समाज के बीच से निकलकर देश-विदेश में अपना नाम कमाने वाली प्रतिभाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से कुशवाहा समाज द्वारा पन्ना नगर स्थित लवकुश वाटिका में बृहद कुशवाहा समाज प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले से खनिज एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान लव कुश के छायाचित्र पर दीप प्रज्वल एवं पुष्पांजली समर्पित कर किया गया कार्यक्रम के दौरान कुशवाहा समाज की प्रतिभाएं जिन्होंने जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न विधाओं में अपना नाम और जिले का नाम रोशन किया साथ ही श्री लवकुश सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रतिभागियों,एवं हाई स्कूल एवम हायर सेकंडरी 2023 में कुशवाहा समाज के 75%से लेकर सभी बच्चों को सम्मानित किया गया।साथ ही उन्हें मंच के माध्यम से स्मृति चिन्ह श्रीफल देकर सम्मानित किया गया वहीं श्री राम के वंशज लवकुश के जीवनचर्या पर मंचासीन अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया कार्यक्रम के दौरान जिले से विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्री मती मीना विष्णु पाण्डेय,नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा,कुशवाहा समाज के अग्रणी एवं कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार कुशवाहा एवं संरक्षक अनारी लाल कुशवाहा, अशोक कुशवाहा,कुशवाहा समाज के जनप्रतिनिधियों में पन्ना की पार्षद श्री मती माधवी कुशवाहा,पार्षद अर्जुन कुशवाहा,पार्षद गोविंद कुशवाहा, देवेंद्रनगर से श्री मती संपत बाई अशोक कुशवाहा,पूर्व सरपंच दादूराम कुशवाहा ,सहित समाज के हजारों आम नागरिको ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल और आकर्षक संचालन कुशवाहा समाज के जिला संगठन मंत्री गौरीशंकर कुशवाहा ने किया।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button