ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़स्वास्थ्यहरियाणा

विशाल निःशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श कैम्प का मौहल्ला महल मिश्रवाड़ा के सामुदायिक भवन में हुआ सफल आयोजन 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

विशाल निःशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श कैम्प का मौहल्ला महल मिश्रवाड़ा के सामुदायिक भवन में हुआ सफल आयोजन 

नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप एवं महल अनुसूचित जाति विकास मंच दोनों संस्थाओं के सामूहिक तत्वाधान में आज तीसरा विशाल निःशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श कैंप का सफल आयोजन सामुदायिक भवन मौहल्ला महल मिश्रवाडा में किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश यादव अध्यक्ष यूएसएसएल अकेडमी नारनौल,मार्गदर्शक के रूप में डॉ शिव कुमार,मुख्य आयोजक मनीष गोगिया संस्थापक नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप एवं कार्यक्रम संयोजक संदीप जैन उपस्थित रहे । कैम्प के दौरान आने वाले दंत चिकित्सा के लिए रोगियों को जांच उपरांत दवाई देने का कार्य वरिष्ठ दंत चिकित्सिका डॉ रेणु यादव द्वारा किया गया । कार्यक्रम में महल अनुसूचित जाति विकास मंच की समस्त कार्यकारिणी एवं आसपास की कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ो महिला,पुरुष एवं बच्चे ने स्वास्थ्य लाभ लिया । कार्यक्रम में महल अनुसूचित जाति विकास मंच के प्रधान कैलाश चंद व कार्यकारिणी के सदस्यों ने सभी मेहमानों का पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर के सम्मान किया । इस निःशुल्क कैम्प में आने वाले सभी दंत रोगियों ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के चिकित्सा परामर्श कैंप का आयोजन निरंतर जारी रखने की अपील दोनों संस्थाओं से की । इस अवसर पर दोनों संस्थाओं की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य गणों के अतिरिक्त राजेश कुमार प्रधान लखेरा समाज, अनिल शर्मा,मनीष गोगिया,मुकेश शर्मा,निखिल जैन,देवदत्त शर्मा,संदीप जैन,राकेश यादव,डॉ दीपक यादव,गिरधारी लाल,सूबेदार रूपचंद,सुरेश कुमार,महावीर प्रसाद,ज्ञानचंद,कर्मवीर, राधेश्याम, पवन कुमार,मनोहर लाल,बेगराज,दीवान,देवेंद्र, गुरुदत्त,विनोद,रामचंद्र, मुकेश,माया देवी ,मैना देवी,सुमन,कौशल्या,कृष्णा,सोमा, पुष्पलता,अनीता राज,सरोज आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button