अपराधदेवेंद्रनगरधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

देवेंद्रनगर से पशु तस्करी चरम पर,रात्रि के अंधेरे में बेखौफ भरे जा रहे कंटेनर

लोकेशन=देवेंद्रनगर

रिपोर्टर=विवेक खरे

*देवेंद्रनगर से पशु तस्करी चरम पर,रात्रि के अंधेरे में बेखौफ भरे जा रहे कंटेनर*

आवारा मवेशी जहां किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गए है वही सहर गांव में ट्रेफिक व्यवस्था में भी बाधक बन रहे हैं वही आवारा पशु कुछ धनलोलूप तस्करों के लिए मोटी कमाई का जरिया बन गया है।देवेंद्र नगर से लगा मुटवा,बसई और सिलगी क्षेत्र तस्करों के लिए पशुधन लोड करने के लिए मुफीद जगह बन पड़ी हैं।

कंटेनर में डबल रैक बना कर सैकड़ों की संख्या में पशुधन को क्रूरता से भर कर अन्य राज्यों तक पहुंचाया जाता है और इस एवज में स्थानीय पशु तस्करों को लाखो रुपए बतौर मध्यस्थ प्राप्त होते है।

अपने कार्य में माहिर और शातिर तस्कर इतनी सफगोई से इस कार्य को अंजाम देते है की स्थानीय पुलिस तंत्र को इसकी भनक तक नहीं लगती,इनके द्वारा एक 4 पहिया और कुछ दो पहिया वाहनों में पुलिस और मुखबिरों की रेकी के लिए कई चक्कर कंटेनर के गुजरने वाले मार्ग पर लगाए जाते है ताकि रास्ता पूरी तरह से साफ है या नही इसकी तस्दीक की जा सके ।यहां तक की यदि लोडिंग के दौरान कंटेनर जंगल में मिट्टी में धस जाए तो बेखौफ तस्करों द्वारा जेसीबी के उपयोग को खबरे तक सामने आई है।

आमजन की क्या भूमिका है

जिन चिन्हित जगहों से पशु तस्करी होती है वो स्थान जंगल में भले ही सही पर गांव के नजदीक होने के बावजूद स्थानीय जनता द्वारा इसकी सूचना पुलिस को नहीं देना,आवारा मवेशियों को जंगल की तरफ हांक देने से पशु तस्करों के लिए अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगी की भूमिका निभाने जैसा ही है,दूसरी तरफ तस्कर आपराधिक किस्म के लोगों का समूह होता है जिनसे आमजन चाह कर इनके निशाने पर नही आना चाहता।

पुलिस की क्या भूमिका है

पुलिस प्रशासन को अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत बना कर इनकी धरपकड़ किया जाना चाहिए लेकिन लगातार हो रहे स्थानांतरण और वीआईपी ड्यूटी की वजह से स्थानीय स्टाफ की कमी से ऐसे महत्वपूर्ण काम हासिए पर चले जाते है वही तस्कर भी पुलिस के एक्शन प्लान की गुप्त जानकारी रखते है जिसकी वजह से पुलिस के लिए कार्य मुश्किल हो जाता है।दूसरी ओर अपने कर्तव्य से विमुख एकाध पुलिस कर्मी की संदिग्ध भूमिका भी इन तस्करों का कार्य आसान करने में सहयोग करती है

कैसे रुके अवैध पशुधन तस्करी

आमजन जागरूक होकर पुलिस को सूचना दे और पुलिस तत्परता दिखाए साथ ही नामजद पशु तस्करों की निगरानी करे तो निश्चित ही ऐसे तस्करों पर नकेल कसी जा सकती है।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button