देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

राजा राव तुलाराम के नेतृत्व में पांच हजार सैनिकों ने अंग्रेजों से लिया था लोहा-एडवोकेट तेजप्रकाश यादव

 ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

राजा राव तुलाराम के नेतृत्व में पांच हजार सैनिकों ने अंग्रेजों से लिया था लोहा-एडवोकेट तेजप्रकाश यादव

सन 1857 के शूरवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य नसीबपुर के शहीदी स्मारक पर जननायक जनता पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
*यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि श्रद्धांजलि देने वालों में जजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं नप की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश महासचिव एडवोकेट तेजप्रकाश यादव एवं जिलाध्यक्ष डा. मनीष शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे।*
इस मौके पर एडवोकेट तेजप्रकाश यादव ने कहा कि आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत नसीबपुर के इसी मैदान से हुई थी, जिसमें राजा राव तुलाराम के नेतृत्व में पांच हजार से अधिक वीर सैनिकों ने अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई का लोहा लिया था और अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था। देश-दुनिया के इतिहास में ऐसी लड़ाई कहीं भी नहीं लड़ी गई, जब एकसाथ इतनी बड़ी संख्या में आजादी के लिए वीर सेनानियों ने बलिदान दिया हो। यह उन शहीदों की शहादत का ही परिणाम था कि नसीबपुर की धरती उनके लहू से लाल हो गई थी। तभी से नसीबपुर की धरती लाल मैदान के रूप में मशहूर है।
*इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती पर सीकर में होने वाली किसान विजय सम्मान रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ नेता अमरसिंह ब्रह्मचारी, हलका अध्यक्ष भोजराज यादव, कुलदीप कलवाड़ी, बिरेंद्र बनिहाड़ी, हरफूल मैनेजर, महेंद्र खन्ना, रामकुमार मकसूसपुरिया, सुरेंद्र ढिल्लो, बिरेंद्र घाटाशेर, रघुवीर सैनी, लीलाराम सरपंच, गुरदीप सरदार, अनिल कुमार जेई, दीपक यादव आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button