अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

तिजारा विधानसभा में जगह-जगह हुआ भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान 

 

तिजारा विधानसभा में जगह-जगह बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत सत्कार किया गया! तिजारा में रात्रि 10:00 बजे बाद पहुंची, भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत सत्कार किया गया! परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने भिंडूसी से लेकर भिवाड़ी तक जगह-जगह स्वागत स्थल बना रखे थे, जहां पर रागनी कंपटीशन मे देशभक्ति व ऐतिहासिक गीतों के द्वारा आए हुए लोगों का मनोरंजन किया जा रहा था! साथ ही लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी! इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने विधानसभा के सभी नेताओं और सभा में मौजूद लोगों को धन्यवाद दिया, और कहा कि राजस्थान की भ्रष्टाचार, किसान की कर्ज माफी, महिला उत्पीड़न, और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर विफल रहने के बाद इस सरकार को उखाड़ फेंकना है! उपस्थित लोगों में बच्चे, महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग सभी तरह के लोग मौजूद थे! सभा स्थल पर विशेष आकर्षण का केंद्र बुलडोजर रहे जिनके द्वारा परिवर्तन यात्रा पर खूब पुष्प वर्षा की गई! तिजारा विधानसभा में स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से विक्रम यादव, प्रवीन कुमार यादव, रामवीर यादव शाहबादी, मनोज यादव नंबरदार, राकेश यादव, जेपी प्रधान, सुरेंद्र यादव, धौलाराम यादव, नरपाल यादव, अनूप यादव, हर्ष यादव, पूर्व विधायक मास्टर मामन सिंह यादव, व पूर्व भाजपा विधायक प्रत्याशी संदीप दायमा सहित अन्य कई नेताओं ने स्वागत सत्कार में अपनी भूमिका निभाई!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button