LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

आधारशिला विद्यापीठ किड्स एकेडमी में और मंडलाना गांव में स्थित आधारशिला की ब्रांच में जन्माष्टमी महोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया

 ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

आज गली नंबर 1,केशव नगर में स्थित आधारशिला विद्यापीठ किड्स एकेडमी में और मंडलाना गांव में स्थित आधारशिला की ब्रांच में जन्माष्टमी महोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया । इस महोत्सव पर दोनो स्कूलों के छोटे छोटे बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम पेश किया। आधारशिला विद्यापीठ की केशव नगर ब्रांच के किंडरगार्टन श्रेणी की जिया,परी, तन्वी, हेजल, मासूम बच्चियों ने “राधा तेरी चुनरी” पर, पहली कक्षा के विद्यार्थी हर्ष , नियान, जीवेश, अयांश ने ओ माय लॉर्ड गणेशा पर मासूमियत भरा सामूहिक नृत्य पेश किया।युवराज,वेदांत,पर्व, तन्य ने हनुमान जी बनकर अपने नृत्य से भक्ति भाव जगाया। 

मंडलाना गांव में स्थित आधारशिला विद्यापीठ की अन्य ब्रांच में भी पर किंडर गार्टन श्रेणी के विद्यार्थियों ने राधा कृष्ण महारास नृत्य किया और दही हंडी फोड़ी। 

इस मौके पर आधारशिला विद्यापीठ के चेयरमैन गिरीश खेड़ा ने और दोनो ब्रांच की प्रधानाचार्यों हरजिंदर कौर और निशा ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए जन्माष्टमी महोत्सव की महिमा का आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button