LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

नूतन ज्योति हाई स्कूल रात्ता कलां मे मनाया शिक्षक दिवस

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

अटेली मंडी 05/09/2023

अटेली क्षेत्र के नूतन ज्योति हाई स्कूल रात्ता कलां में शिक्षक दिवस पर मंच की अध्यक्षता करते हुए अध्यापक सतीश कुमार ने बताया की हर साल पाँच सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश के पहले उप राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। इस खास मौके को लोग अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेट करते है।

चेयरमैन संजय कौशिक ने कहा कि
एक व्यक्ति के जीवन में शिक्षक बेहद अहम भूमिका निभाता है। हमारे यहां गुरु को भगवान से भी ऊपर माना जाता है। यहां स्कूल की पढ़ाई हो या जीवन का कोई कठिन पाठ शिक्षक हमें हर मुश्किल से लड़ने के लिए तैयार करते हैं। शिक्षकों के इसी अहम योगदान के प्रति अपना आभार और सम्मान जाहिर करने के मकसद से हर साल 5 सितंबर को नेशनल टीचर्स डे मनाया जाता है।

प्राचार्या अंजलि कौशिक ने बताया कि शिक्षक दिवस के उपलक्ष में कक्षा दसवीं के विद्यार्थी विनय,मनीष,सौरभ,विशाल,जतिन,मयंक,ज्योति ,लक्षिता ,अर्चना,हिमांशी, सुहानी और निकिता ने आज विद्यालय मे कालांश के अनुसार विषयवार बच्चों को अध्ययन करवाया।
इस अवसर पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और एक दिन के अध्यापक बने विद्यार्थियों को स्कूल स्टाफ़ द्वारा उपहार और शुभकामनाये दी गई। इस अवसर पर स्कूल के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button