भाजपा युवा मोर्चा की बाइक रैली में उल्टे झंडे पकड़े बैठे नेता

संवाददाता करण सिंह ठाकुर
गुना। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर के मुख्य मार्गों से भाजपा के झंडा बैनर के साथ बाइक रैली निकाली। रेली को उत्तर प्रदेश से आई प्रवासी विधायक मंजू त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेली में भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, सहित अन्य कार्यकर्ता भाजपा का उल्टा झंडा पकड़े हुए बाइकों पर बैठे देखे गए। बाइक रैली में पार्टी नेताओं ने हेलमेट भी नहीं लगाए । युवा मोर्चा की इस बाइक रैली में जिला संगठन प्रभारी गोपाल आचार्य गुना विद्यायक गोपीलाल जाटव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली सहित युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर एवं भाजपा के झंडे और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मुख्य मार्ग से निकले। रेली अम्वेडकर भवन गुना से आरंभ होकर हनुमान चौराहा, हाट रोड, निचला बाजार, सदर बाजार , जयस्तंभ चौराहा, ए वी रोड होते हुए नवलोक पहुंच रेली का समापन किया गया।

Subscribe to my channel


