गुनामध्य प्रदेश

पेड़ों को काटने और वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को भेजा जेल 

(जिला संवाददाता :- करण सिंह ठाकुर) 

गुना। वनमंडल परिक्षेत्र दक्षिण में वन अमला द्वारा की गई कार्यवाही के अंतर्गत सागवान एवं सतरूखा के वृक्षों की अवैध कटाई कर लकड़ी को बेचने और वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें सुरेश पुत्र किशनसिंह जाति भिलाला उम्र 32 निवासी हरिपुरचक, मेहताबसिंह पुत्र देवसिंह उम्र 32 वर्ष, फूलसिंह पुत्र बेस्ता जाति भिलाला उम्र 30 वर्ष, राकेश पुत्र बेस्ता जाति भिलाला उम्र 24 वर्ष, सूरज पाल पुत्र देवीसिंह उम्र 36 वर्ष, सुरमेलसिंह पुत्र पप्पू जाति भील उम्र 25 वर्ष, राकेश पुत्र बाला जाति भील उम्र 35 वर्ष सभी आरोपी ग्राम हरिपुरचक गुना के हैं। उक्त लोगों द्वारा जंगल से काटे गये वृक्षों की लकड़ियों को स्वयं की मोटर साईकिलो से अवैध रूप से विक्रय करने का प्रयास किया जा रहा था। वन विभाग के अमला द्वारा वन अधिनियम की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय गुना में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा सभी सात आरोपियों को 15 दिवस की जे.आर. पर भेजा गया। इस कार्रवाई में वनमंडल अधिकारी अक्षय राठौर एवं हाल ही में स्थानांतरित वनमंडल अधिकारी सर्वेश सोनवानी का विशेष योगदान रहा। एवं उप वनमंडल अधिकारी दिनेश यादव वन परिक्षेत्र अधिकारी गुना दक्षिण विवेक चौधरी, वनपाल प्रदीप सिंह चौहान, हर्ष गौतम, कार्यवाहक वनपाल दुर्गेश सिंह जाट, इमरान मियां, जितेंद्र सिंह राणा, वनरक्षक श्री लाखन शिवहरे, देवेंद्र गौर अभिषेक ओझा, रामनारायण लोधा, राजकपूर सिंहए रविंद्र रघुवंशी, उमेश यादव, रवि रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button