LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

Lakhimpur Kheri थाना संपूर्णानगर पुलिस द्वारा, 06 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद कर 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

* जनपद खीरी दिनांक 09.08.2023*

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना संपूर्णानगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत छठ माता स्थल के पास से चैकिंग करते हुए 02 नफर अभियुक्तों सरोज राना पुत्र मोहन राना व उपेन्द्र राना पुत्र घुम्मन राना नि0गण पुरैना कालिका थाना टाऊन जनपद कंचनपुर नेपाल राष्ट्र को 06 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (ब्राउन शुगर) व घटना में प्रयुक्त 01 अदद नेपाली मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना संपूर्णानगर पर मु0अ0सं0 192/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1-सरोज राना पुत्र मोहन राना नि0 ग्राम पुरैना कालिका पुनवार्स थाना टाउन जनपद कंचनपुर नेपाल राष्ट्र

2-उपेन्द्र राना पुत्र घुम्मन राना नि0 ग्राम पुरैना कालिका पुनवार्स थाना टाउन जनपद कंचनपुर नेपाल राष्ट्र

*बरामदगी-*

06 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (ब्राउन शुगर)

घटना में प्रयुक्त 01 अदद नेपाली मोटरसाइकिल

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1-उ0नि0 विशाल सिंह

2-का0 कृष्णपाल सिंह

3-का0 रजत यादव

4-का0 चमन सिंह

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button