LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
यार अनमुल्ले फाउंडेशन ने करवाया लावारिश शव का अंतिमसंस्कार

संवाददाता अरुण शर्मा 9887778826
सामाजिक सरोकार से जुड़ी यार अनमुल्ले फाउन्डेशन भिवाड़ी की टीम ने आज बुधवार को मोक्ष धाम में एक और लावारिश शव का दाहसंस्कार करवाकर पुनीत कार्य मे अपनी भागेदारी निभाई। इससे पूर्व में भी फाउन्डेशन अब तक करीब 2 दर्जन से अधिक लावारिश शवो का हिन्दू रीतिरिवाज से दाहसंस्कार करवा चुकी है , यार अनमुल्ले फाउन्डेशन प्रधान चंद्रभान ने बताया कि भिवाडी औद्योगिक इलाका होने की वजह से भिवाड़ी में कई राज्यों के प्रवासी मजदूर मजदूरी की तलाश में भिवाड़ी आते है, ऐसे में अगर किसी मजदूर की अकस्मात मौत हो जाती है तो पुलिस के लिए उसके परिवार को तलाशना काफी मुस्किल हो जाता है, उससे भी ज्यादा मुश्किल होता है उस मजदूर का अंतिम संस्कार करवाना। करीब दो साल पूर्व यार अन्मुल्ले फाउंडेशन की टीम ने इन लावारिश शवो का अंतिम संस्कार करने का बीड़ा उठाया जो की आज तक लगातार जारी है, उन्हें पुलिस की तरफ से अंतिम संस्कार करने की सूचना दी जाती है और पूरी टीम इस पुनीत कार्य में जुट जाती है। प्रधान चंद्रभान की माने तो फाउंडेशन सिर्फ इन लावारिश शव का अंतिम संस्कार तक ही सीमित नहीं रहती बल्कि ये फाउंडेशन गड़गंगा जाकर इनकी अस्थियों को विश्रजन करने का भी कार्य करती है इस सेवा के दौरान प्रधान चंद्रभान , बीओडी कुलदीप मावर,कोषाध्यक्ष विनोद कपूर, उपप्रधान विनीत सिसोदिया ,,सह सचिव करमजीत, महावीर मेहरा , अमित तिवारी ,दीपक अरनेजा देवेंद्र गर्ग (कंटू,), सतेंदर,शुभकरण भिवाड़ी पुलिस के जवान रोशन लाल विजयपाल मौजूद रहे!

Subscribe to my channel


