LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़व्यापारशिक्षाहरियाणा

Narnoul News नारनौल के समीप नसीबपुर में एफएलसीआरपी प्रशिक्षण समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*        

  पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नसीबपुर में एफएलसीआरपी प्रशिक्षण समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त नारनौल वैशाली सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

             *अतिरिक्त उपायुक्त नारनौल वैशाली सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी स्कीमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पीएम जेजेबीवाई, पीएम एसबीवाई, एपीवाई पीएमएफबीवाई के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उन परिवारों को स्वास्थ्य बीमा अवश्य करवाना चाहिए। वर्तमान समय में बढ़ती मंहगाई दर को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जीवन में बचत का महत्व समझाते हुए प्रत्येक नागरिक को बचत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।*

                 इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य अग्रणी जिला प्रबन्धक विजय सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि परिवार की आजीविका चलाने में महिलाओं का विषेश योगदान होता है। इसलिए उन्होंने स्वरोजगार का महत्व समझाकर महिलाओं को जीवन में स्वावलम्बी बनने के लिए प्रेरित किया। 

इस मौके पर संस्थान की निदेशिका स्वेता गुप्ता ने मुख्य अतिथि वैशाली सिंह का धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम में हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन से डीएफएम ईश्वर सिंह व गिरिराज मीणा एसपीएम एलडीएफ मौजूद रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button