भिवाड़ी राजस्थान से धारूहेड़ा हरियाणा आने वाले इंडस्ट्रियल एरिया के गंदे पानी को लेकर मनोहर लाल खट्टर ने किया दौरा

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट
भिवाड़ी राजस्थान से धारूहेड़ा हरियाणा आने वाले इंडस्ट्रियल एरिया के गंदे पानी को लेकर मनोहर लाल खट्टर ने किया दौरा धारूहेड़ा के लोगो के जीवन से कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा इस बात पर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी जाएगी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भिवाड़ी राजस्थान से धारूहेड़ा आने वाले इंडस्ट्रियल एरिया के गंदे पानी का हर हाल में समाधान किया जाएगा इस बात को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात की और उन्हें उचित कदम उठाने का आश्वासन दीया लेकिन उनसे लिखित मे मांगा है ताकि किसी भी स्तर पर डीलाई न हो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस मामले की स्थाई समाधान के लिए रविवार को संबंधित विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी इसमें राजस्थान के सभी अधिकारी बुलाऐ जाएगे यदि राजस्थान सरकार इस समस्या का समाधान नहीं करती है तो इस बात को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वयं भिवाड़ी राजस्थान जाकर गंदे पानी का जायजा लिया उन्होंने कहा कि भिवाड़ी कि तरफ से गंदा पानी धारूहेड़ा की ओर छोड़ने पर एनजीटी ने राजस्थान पर 45 करोड़ का जुर्माना भी लगाया हुआ है लेकिन उस पर राजस्थान कोर्ट से ईस्टे लिया हुआ है अब ईस्टे को हटवाने के लिए हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी और भिवाड़ी राजस्थान की तरफ से आने वाले गंदे पानी को हर हाल में रुकवाने का काम करेगी उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा के लोगों के जीवन से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा राजस्थान को इस मामले में उचित कार्रवाई के लिए 7 दिन का नोटिस दिया जायगा नगरपालिका के चेयरमैन कवरपाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया इस मौके पर उपस्थित रहे हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार रेवाड़ी के उपयुक्त मोहम्मद इमरान रजाक अतिरिक्त ए उपयुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटील अलवर के कलेक्टर पुखराज सेन भिवाड़ी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की सीओ श्वेता चौहान सहित दोनों प्रदेशों के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

Subscribe to my channel


