LIVE TVअपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मुंडावर थाना अनर्गत रास्ता रोकर लूट करने वाली गैंग के मुख्य अरोपी को किया गिरफतार

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट 

 

मुण्डावर पुलिस की आरोपियान के विरूद्ध लगातार धरपकड कार्यवाही जारी ।

-: घटना का विवरण:-

दिनांक 17.07.2023 को परिवादी श्री कृष्ण कुमार पुत्र श्री रामेश्वर यादव जाति अहीर उम्र 36 साल निवासी नाहरखेडा थाना मुण्डावर ने एक तहरीर पेश की कि दिनांक 17.07.23 को समय करीब 07.15 पीएम पर मैं अपनी खाद बीज की दुकान सुबाहेडी (हरि) से अपने ग्राम नाहरखेडा आ रहा था जैसी ही में जाट भगोला नदी में पनवाड मोड पर पहुचा तो वहां पर पहले से ही करीब 7-8 व्यक्त लूट के इरादे से खड़े थे उन्होंने मुझे आगे खड़े होकर रुकवा लिया व मेरे साथ लाठियों से मारपीट करते हुए मेरी दुकान की बिक्री के 20,000 रु नगद व एक सोने की चैन वजन 2 )तोला जो मेने अपने गले में पहन रखी थी लूट कर ले गये । मेरे दोनो मोबाईल फोनो को तोड़ दिया । फिर उक्त सभी लोग पनवाड की तरफ भाग गये । आदि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 303 / 2023 धारा 427,392,323,341 भादस में अभियोग पंजीबद्ध

किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया ।

          -:कार्यवाहीः-

थाना हाजा की गठित टीम के द्वारा आसूचना संकलन कर आरोपी को चिन्हित किया जाकर आरोपी के मसकन पर दबिस दी जाकर लूट की गैंग के मुख्य आरोपी को सकूनत से दस्तयाब कर घटना की सत्यता के बारें में अनुसंधान कर बाद पूछताछ गिरफतार किया गया मुकदमा हाजा के अन्य आरोपीयान की तलाश जारी है ।

        -: गिरफ्तार आरोपीः-

1. श्री नरेश पुत्र श्री सुबराम जाति जाट उम्र 42 साल निवासी सुबाहेडी थाना बावल जिला रेवाडी

       -: गठित टीम के सदस्य:-

1. श्री नन्दलाल उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मुण्डावर जिला भिवाडी

2. श्री कृष्ण कुमार एएसआई पुलिस थाना मुण्डावर जिला भिवाडी

3. श्री रामनिवास कानि 697 पुलिस थाना मुण्डावर जिला भिवाड़ी

5. श्री नरेन्द्र कानि 446 पुलिस थाना मुण्डावार जिला भिवाडी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button