Bhiwadi News जिला स्पेशल टीम भिवाडी व साईबर सैल भिवाडी की अवैध मादक पदार्थ(गांजा) तस्करों कि विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट
• उडीसा से राजस्थान में गांजा की तस्करी करते 35 किलोग्राम गाजां व एक कन्टेनर सहित दो गांजा तस्कर हफीज व देवीराम गिरफ्तार
• ट्रान्सपोर्ट कम्पनी के ट्रक में ड्राईवर द्वारा पैसे के लालच में आकर की जा रही थी तस्करी तस्करो द्वारा उडीसा से 3 हजार प्रति किलोग्राम में खरीद कर राजस्थान,हरियाणा में 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक बेचा जाता है अवैध गाजां भिवाडी पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरुध कार्यवाही करने के निर्देश फरमाये जिस पर टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों को चिन्हित किया गया। टीम द्वारा तस्करो के अवैध मादक पदार्थ लाने व सप्लाई करने के रास्तों को चिन्हित किया गया। जिला स्पेशल टीम भिवाडी द्वारा लगातार आसूचनाए संकलित की गई एवं साईबर सैल भिवाडी द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण किया गया तो दिनांक 29/07/23 को टीम को सूचना मिली की एक कन्टेनर बन्द बॉडी नम्बर पीबी 65 एडी 9574 जो ईलाका थाना खुशखेडा में होन्डा कम्पनी में बाईक लेने आया हुआ है उसके केबिन में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है जिसको कन्टेनर चालक व एक अन्य साथी बेचने की फिराक में है। जिला स्पेशल टीम प्रभारी श्री दारा सिहं उ.नि द्वारा उक्त सूचना से समस्त टीम जाप्ता को अवगत जाकर वास्ते चौकिंग व कार्यवाही हेतू आसूचना तत्रं से बार-बार सूचना प्राप्त की गई जिस पर मालुमात हुआ कि उक्त कन्टेनर चालक आज मोहर्रम को त्योहार होने के कारण जगह जगह पुलिस जाप्ता तैनात होने के कारण कन्टेनर को रेवाडी हरियाणा की तरफ ले जा रहा है जिसका जिला स्पेशल टीम द्वारा पीछा बीरनवास चोकी के समीप बूढीबावल रोड पर टोल नाका से आगे कन्टेनर को पहचान कर पुलिस वाहन को आगे लगाकर रुकवाकर सूचना तस्दीक हेतू वाहन के केबिन को चौक किया तो केबिन के अन्दर बनी सीटों के नीचे प्लास्टिक के दो कट्टो में मादक पदार्थ गांजा मिला जिसके सम्बन्ध में लाईसैंस पुछा तो नही होना बताया नाम पता पूछा तो चालक अपना नाम हफीज खां पुत्र खुर्शीद अहमद जाति मेंव उम्र 32 साल निवासी कारेन्डा थाना नगीना जिला नूहं मेवात हरि.बताया दुसरे ने देवीराम पुत्र नारायण सिहं जाति कुम्हार उम्र 21 साल निवासी सीकरी थाना सीकरी जिला भरतपुर राज बताया। कन्टेनर मे मिले कुल 35 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा को बाद विधिक कार्यवाही के जप्त कर चालक व उसके साथी को अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया जाकर मुकदमा नम्बर 325 / 23 धारा उपरोक्त में थाना कोटकासिम पर कायम कर अनुसंधान जारी है।
-: गिरफ्तार शुदा मुलजिमानः-
1 – हफीज खां पुत्र खुर्शीद अहमद जाति मेंव उम्र 32 साल निवासी कारेन्डा थाना नगीना जिला नूहं मेवात हरि ।
2–देवीराम पुत्र नारायण सिहं जाति कुम्हार उम्र 21 साल निवासी सीकरी थाना सीकरी जिला भरतपुर राज
-: गठित टीमः-
1. श्री दारा सिहं उ.नि थानाधिकारी कोटकासिम / प्रभारी डीएसटी भिवाडी
2. श्री जसवंत स.उ.नि. डीएसटी भिवाडी
3. श्री सहाबुद्दीन स.उ.नि. थाना कोटकासिम
4. श्री सुनिल कुमार हैड कानि 220 डीएसटी भिवाडी
5. श्री योगेश हैड कानि 221 डीएसटी भिवाडी
6. श्री ओमप्रकाश हैड कानि. 88 डीएसटी भिवाडी
7. श्री अवनेश हैड कानि. 88 साईबर सैल भिवाडी
8. श्री भीमसिंह कानि. 995 साईबर सैल भिवाडी
9. श्री देवेन्द्र कानि 466 थाना कोटकासिम
10. श्री इन्द्रजीत कानि 927 थाना कोटकासिम
11. श्री जयप्रकाश कानि 956 थाना कोटकासिम

Subscribe to my channel


