LIVE TVअलवरराजस्थानव्यापार

बिलाहेड़ी गांव रोड पर स्थित अजनता चौक के पास, आईसर कंपनी ने आज अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट 

 

बिलाहेड़ी गांव रोड पर स्थित अजनता चौक के पास, आईसर कंपनी ने आज अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। इस खास मौके पर सभी किसानों को बुलाकर उन्हें माला पहना और सम्मानित किया गया। यह शाखा तिजारा, कोटकासिम, टपूकडा, भिवाड़ी सहित कई स्थानों में अपनी प्रस्तुति के लिए प्रसिद्ध है।

 आईसर कंपनी के मालिक भगत जी ने सभी किसानों को आभारी भाव से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान धरती माता के समान हैं और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हमारी जीविका और अर्थव्यवस्था में है। इसलिए आईसर कंपनी ने इनके साथ संवाद स्थापित करके उन्हें और मजबूती देने का भी प्रयास करेगी।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे उदय सिंह, विजेंदर सिंह, पवन भगत, राहुल भगत जी समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी अपने अनुभवों को साझा किया। समारोह के अंत में, आईसर कंपनी से आए दहिर अब्बास, सुरेश शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button