Bhiwadi News जिला स्पेशल टीम भिवाड़ी की फरार अपराधियों एवं वाहन चोरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर किया गिरफ्तार

संवाददाता जयबीर सिंह (कोटकासिम)

2000 रूपये का इनामी कुख्यात वाहन चोर साबिर उर्फ गीदड दस्तयाब
पुलिस थाना भिवाड़ी, भिवाड़ी फेज तृतीय एवं टपूकड़ा से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में चल रहा है फरार
कुख्यात वाहन चोर साबिर उर्फ गीदड पूर्व में दर्जनों मामलों में जा चुका है जेल
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी मेवात के अलग-अलग गांव में जमात के बहाने से काट रहा था फरारी
आरोपी भिवाड़ी क्षेत्र में अब तक मोटरसाइकिल चोरी की 6 किलो वारदातों को दे चुका है अंजाम
विकास शर्मा पुलिस अधीक्षक जिला भिवाड़ी के आदेश अनुसार जैर तफ्तीश प्रकरणों एवं वंचित फरार आरोपियान की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाते हुए दिलीप कुमार अति. पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी, सुजीत शंकर सहायक पुलिस अधीक्षक वृत भिवाड़ी के सुपरविजन में दारा सिंह उ.नि. प्रभारी डीएसटी भिवाड़ी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना भिवाड़ी फेज तृतीय के मुकदमा नंबर 178/22 धारा 379.411,420 भादस में 2000 रूपये का इनामी एवं थाना भिवाड़ी, टपूकड़ा से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार चल रहा कुख्यात वाहन चोर साबिर उर्फ गीदड को दस्तयाब किया गया है।
:- कार्यवाही-:
भिवाड़ी इलाके में हो रही लगातार मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को मध्य नजर रखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा वाहन चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने के जिला स्पेशल टीम को निर्देश फरमाये जिस पर जिला स्पेशल टीम द्वारा वाहन चोर गैंग के अपराधियों के बारे में आसूचनाएँ एकत्रित की गई तो साबिर उर्फ गीदड़ निवासी बावला, द्वारा लगातार भिवाड़ी इलाके से मोटरसाइकिल चोरी करना सामने आया अपराधी का गांव भिवाड़ी से नजदीक हरियाणा में होने की वजह से भिवाड़ी से बाइक चोरी करने में आसानी रहती है क्योंकि आज वहां चोर गीदड़ मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उसे मेवात में ले जाकर बेच देता था और फिर जमानत में जाकर मेवात में फरारी काट लेता फिर दोबारा दो-तीन दिन बाद भिवाड़ी आकर मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाता था।
जिला स्पेशल टीम द्वारा लगातार वाहन चोर के विरुद्ध सूचना संकलित की गई वह मेवात इलाके में रहकर उसके आने जाने के ठिकानों पर नजर रखी गई आरोपी पर लगातार आ सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया तो दिनांक 22 साथ 2023 को सुधीर कानी 255 जिला स्पेशल टीम भिवाड़ी को सूचना मिली की शादी उर्फ गीदड़ गांव फरदड़ी पुन्हाना में फरार काट रहा है अभी सूचना पर टीम भिवाड़ी से रवाना होकर गांव हर घड़ी पहुंची टीम प्रभारी द्वारा टीम के प्रत्येक सदस्य को आवश्यक दिशा निर्देश फरमाए गए मुताबिक सूचना के सटीक लोकेशन प्राप्त होने पर आरोपी साबित उर्फ गीदड़ उसको गांव फरदड़ी पुन्हाना से गिरफ्तार किया गया है। जिसमें सुधीर कानि, 255 डीएसटी भिवाड़ी की विशेष भूमिका रही।
Subscribe to my channel


