LIVE TVअलवरब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग लगातार जोर पकड़ती जा रही है।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान 

 

भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग लगातार जोर पकड़ती जा रही है। जिसको लेकर भिवाड़ी की सभी धार्मिक सामाजिक संस्थाए बारी बारी से धरनापर्दर्शन् कर और पैदल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री के नाम अलग अलग प्र शासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिये जा रहे है। सोमवार को भिवाड़ी के सभी व्यापारियों की तरफ से भिवाड़ी के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बंद रखे गये। साथ ही सेंट्रल मार्केट के सामने सभी व्यापारियों सहित आम लोगो की एक सभा आयोजित कर भिवाड़ी को जल्दी जिला बनाने की घोषणा करने की मांग की गई। इस दौरान भिवाड़ी व्यापार मंडल,आई एम ए, खुशखेड़ा, कारोली इंडस्टीरियल ऐशोसीएशन,भिवाड़ी मैनेफेक्चरिंग ऐशोसीएशन,बाबा मोहनराम जागृति मंडल सहित अनेक संस्थाएं धरना पारदर्शन मे शामिल हुए।भिवाड़ी व्यापार मंडल अध्यक्षक महेन्दर मंगला ने बताया की भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है।इसके लिए समय समय पर सरकार को अवगत भी कराया गया है।लेकिन सरकार उनकी मांगो की तरफ ध्यान नही दे रही है।

जिला बनाओ संघर्ष समिति के सयोजक डॉक्टर राजेंदर प्रसाद ने कहा कि अभी तक भिवाड़ी की सभी धार्मिक सामाजिक संस्थाए बारी बारी से धरनापर्दर्शन् कर पैदल मार्च निकाल कर सभी अधिकारियों को ज्ञापन सोपा है। लेकिन सरकार उनकी बातो कि तरफ ध्यान ही नही दे रही है। जब तक भिवाड़ी की सभी धार्मिक सामाजिक संस्थाए बारी बारी से धरना प्रदर्शन व पैदल मार्च निकालकर सभी अधिकारियों को ज्ञापन सौपा है। लेकिन सरकार उनकी बातो कि तरफ ध्यान ही नही दे रही है। जब तक भिवाड़ी को जिला बनाने कि घोषणा नही हो जाती तब तक धरना प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेंगे। अगर जल्द ही भिवाड़ी को जिला बनाने कि घोषणा नही कि गई तो भिवाड़ी कि सभी संस्थाए मिलकर बड़े आंदोलन कि रूप रेखा तैयार करेंगे और जरूरत पड़ी तो हायवे भी जाम करने का निर्णय लिया जायेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button