LIVE TVदिल्लीधर्मब्रेकिंग न्यूज़

सोल ऑफ ह्यूमैनिटी और पंजाबी युथ ब्रिगेड बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आयी

 

नई दिल्ली। सोल ऑफ ह्यूमैनिटी और पंजाबी युथ ब्रिगेड उत्तर भारत में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आई है। दिल्ली में जहां बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 5 हजार लोगों के लिए लंगर, पानी, दवाईयों सहित अन्य सहायता प्रदान की जा रही है, वहीं पंजाब में भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए टीमें रवाना की गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह राजपूत और महासचिव सरदार हरभजन सिंह ने बताया कि उत्तर भारत खासकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है 1978 के बाद यह पहली बार है कि दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के स्तर को पार कर गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े रहना हमारी संस्था का कर्तव्य है और उसने हमेशा अपना कर्तव्य निभाया है फिर चाहे दिल्ली, उत्तराखंड,कश्मीर, पंजाब सहित देश के अन्य किसी हिस्से में मदद भेजनी हो ।उन्होंने कहा कि दिल्ली में

यमुना नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद गुरुद्वारा मजनू का टीला, बदरपुर, जैतपुर आदि इलाकों में लोग बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। इसी प्रकार राजघाट में भी कई जगहों से लोग इसी तरह निकलकर बाहर आ गए हैं, उन्होंने कहा कि हमारा संगठन पिछले दो दिनों से ऐसे सभी लोगों के लिए लंगर और पीने के पानी के साथ-साथ दवाएं , सैनेटरी पेड और अन्य चीजे मुहया करवा रहा है । साथ मे मजूद रहे जगजीत सिंह, एडवोकेट वासु कुकरेजा , जसप्रित कोर दियोरा , आगम सिंह , अमन सिंह सलूजा और अन्य साथी.

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button